Film Review : ‘पागलपंती’ का जश्न  : धमाल 4

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

इस फिल्म का सबसे बड़ा गुण यह है कि वह खुद को बहुत गंभीरता से नहीं लेती।  आदिवासी, समुद्री लुटेरे , भूत, जानवर के साथ ह्यूमन चेन वाले सीन, बैलून सीक्वेंस, ऊँचाई का डर – सब हँसने का मसाला हैं। फिल्म देखकर लगता है कि दिमाग की वारंटी खत्म हो चुकी है।सर्कस जैसी है यह फिल्म, जिसमें जूने – पुराने कलाकार हंसाने के लिए जोकरों  की तरह आ गए हैं, और उछल-कूद कर रहे हैं।  उन बेचारों को लगता है कि यही कॉमेडी है !

निर्माता -निर्देशक को पता है कि वह फिल्म वास्तव में क्या है — एक पूरी तरह पागल, ऊल-जुलूल और बेफिक्र कॉमेडी।  इसमें भी वेलकम की तरह कलाकारों की भीड़ हैं। ट्रेजर ऑफ़ लाइफ नाम का कुछ भारी-भरकम खजाना, एक रहस्यमयी द्वीप जो अंग्रेजी के एम अक्षर के आकार का है और हमारे एक्टर्स  अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख़, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर आदि खजाने की तलाश में निकल पड़े हैं।

रास्ते में हैं समुद्री लुटेरे,  भूत, मगरमच्छ, टाइगर, साँप, ऑक्टोपस… बस, ये  पूछो क्या नहीं है!  फिल्म में ये प्राणी  डराने नहीं, हंसाने आते हैं। इस फिल्म का एडवेंचर भी हँसाने के लिए है। दूरस्थ द्वीप के आदिवासी  भी हंसाने के लिए है, परिवार, प्रेम, शादी, मंदिर, पूजा सभी कुछ हंसाने के लिए हैं। हंसाने के लिए बॉडी शेमिंग और दूसरी चीजें भी हैं।

कुछ फिल्में लॉजिक से चलती हैं, कुछ इमोशन से और कुछ  इस सिद्धांत पर कि ‘जो भी  हो … बस मजा आना चाहिए!’  धमाल 4 तीसरी श्रेणी की फिल्म है। अगर आप विचारशील नहीं हैं और ढाई घंटे तक अपनी रोजमर्रा की परेशानियां भूलकर मूर्खताएं देखना और  हंसना चाहते हैं, तो ‘धमाल 4’ आपके लिए एक तरह की कॉमेडी थेरेपी हो सकती है।

पुरानी ‘धमाल’ फिल्मों की तरह यहां भी हर किरदार किसी न किसी लालच, गलतफहमी या मूर्खता का शिकार है। कोई जल्दी अमीर बनना चाहता है, कोई खुद को सबसे श्याणा  समझता है और अंत में पता चलता है कि सब मिलकर उतने ही बुद्धिमान हैं, जितना मोबाइल के कैलकुलेटर से चाय बनाने की कोशिश करना।

कुछ दृश्य इतने अतार्किक हैं कि न्यूटन अगर थिएटर में बैठे होते तो गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत वापस ले लेते। कलाकारों की टोली अपनी पुरानी कॉमिक टाइमिंग के साथ लौटती है। कुछ कलाकार चेहरे के भावों से हंसाते हैं, कुछ संवादों से और कुछ केवल स्क्रीन पर आते ही मुस्कान ला देते हैं। यह वही किस्म की कॉमेडी है, जहां आपको पंचलाइन से ज्यादा कलाकारों की घबराहट और मूर्खतापूर्ण हरकतें हंसाती हैं।

फिल्म का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर भी हर अराजक स्थिति को और ज्यादा अराजक बना देता है। फिल्म में कई  कमजोरियां हैं।  वीएफएक्स एकदम चलताऊ हैं। कहानी कई जगह भटकती है, कुछ दृश्य जरूरत से ज्यादा लंबे लगते हैं और कुछ चुटकुले पुराने जमाने की याद दिलाते हैं। पर दर्शक यहां तर्क नहीं, ठहाके ढूंढने आते  हैं।

‘धमाल 4’ वही करती है, जिसके लिए बनी है।  दर्शकों को वास्तविक दुनिया की चिंताओं से दूर ले जाकर एक ऐसी दुनिया में पहुंचा देना, जहां हर पांच मिनट में कोई न कोई बेवकूफी होती है और उसी में आनंद छिपा है। इस फिल्म में कमी महसूस हुई. ऐसा लगा कि मानो स्क्रीन पर जो कुछ चल रहा है, उससे आपको कोई मतलब रखने की जरूरत नहीं. दिमाग की वारंटी खत्म हो चुकी हो तो मूंगफली टाइप फिल्म देखने जा सकते हैं।   सेन्स ऑफ़ ह्यूमर का क्रिमिनल मिसयूज़ है  धमाल 4 फिल्म ! अब आगे धमाल 5 लाने का ऐलान भी है अंत में।

अझेलनीय धमाल 4 नंबर !

Film Review : 'पागलपंती' का जश्न  : धमाल 4

डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।