‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ परफेक्ट नहीं,  प्यारी-मासूम फिल्म

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

– डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो : एलियंस का आगमन’ बच्चों की यह फिल्म परफेक्ट नहीं है, लेकिन बहुत प्यारी है। दादा और पोते का दिल छू लेने वाला रिश्ता, दोस्ती, बच्चों की कल्पना और भरपूर हंसी-मजाक इस फिल्म को रोचक बनाए रखता है।

इसमें एलियंस की कोई हाई-टेक उड़ान नहीं है, लेकिन मासूमियत और स्वाभाविकता का खूबसूरत कॉम्बो जरूर है। फिल्म में पर्यावरण की चिंता भी है और देसी फील भी भरपूर है। कई दृश्यों की इमोशनल गहराई दिल को छू लेती है।

जैकी श्रॉफ, भाग्यश्री, प्रतीक स्मिता पाटिल, दुर्गेश कुमार, सहर्ष कुमार शुक्ला और कुमार सौरभ ने बच्चों के साथ शानदार काम किया है। गाने कुमार विश्वास और आरुषि कौशल ने लिखे हैं। फिल्म के लेखक और निर्देशक मनोज सैनी हैं।

करीब 11 साल का एक चालाक और शरारती लड़का नए स्कूल में दोस्त बनाने और अपना इम्प्रेशन जमाने के लिए झूठ पर झूठ बोलता है — “मेरे दादाजी सुपरहीरो हैं और एलियंस से भी निपट चुके हैं!”

कोई दोस्त तो आँख बंद करके मान जाता है, लेकिन दूसरा करमचंद बनकर सच्चाई पकड़ने पर तुल जाता है।

दूसरी तरफ बेचारे दादाजी शुगर के पेशेंट हैं, छिपकली से डरने वाले और कमर दर्द से परेशान बुजुर्ग। पोते ने इतनी ब्रांडिंग और मार्केटिंग कर दी कि उन्हें कुछ न कुछ करना ही पड़ता है…

फिल्म बच्चों की कल्पना, दादा-पोते के प्यारे रिश्ते, दोस्ती और पर्यावरण के संदेश को मिलाकर एक सुंदर देसी फैंटेसी बना देती है। VFX बेहद सादे हैं, कहानी कुछ जगहों पर कमजोर भी लगती है, लेकिन फिर भी फिल्म परफेक्ट नहीं लगती – प्यारी जरूर लगती है।

झेलनीय फिल्म।

'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' परफेक्ट नहीं,  प्यारी-मासूम फिल्म

– डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजगढ़ के बिट्टू तबाही की मेहनत, सीएम मोहन यादव ने की सराहना

बिट्टू तबाही ने अकेले अजनार नदी को साफ किया, जिसे सीएम मोहन यादव ने सराहा। इस पहल ने समाज में जागरूकता फैलाने का काम किया है।

शिक्षकों से मिले पीएम मोदी, वक्तृत्व कला पर मांगी सलाह

प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षकों से वक्तृत्व कला पर सलाह ली, आत्मविश्वास और अभ्यास पर जोर दिया।

क्या श्याम ‘टेलर’ इंदौर के दावेदारों की नहीं ले पा रहे ‘नाप’, अध्यक्ष की नियुक्ति में कहां फंस रहा पेंच?

श्याम टेलर के नेतृत्व में इंदौर भाजयुमो अध्यक्ष पद की नियुक्ति में देरी हो रही है। दावेदारों और कार्यकर्ताओं में निराशा है।

भागीरथपुरा: दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति

भागीरथपुरा में दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति बहाल हो गई है।

इंदौर: फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर, विशेष योजना लागू

इंदौर में फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर की योजना और विशेष योजना से शहर में बदलाव की उम्मीद।

इंदौर सड़क हादसे: 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की

सड़क हादसों में 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की। समाज के लिए गंभीर समस्या। जागरूकता और सख्त नियम जरूरी।

केरल सड़क हादसे में 8 छात्र काल के गाल में समाए

केरल के त्रिशूर जिले में सड़क हादसे में 8 छात्रों की मौत हो गई। हादसा पनामपिक्कुन्नू इलाके में हुआ।

बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज जैसी है – ‘मिर्जापुर : द मूवी’

मिर्जापुर: द मूवी बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज का अनुभव देती है। हिंसा, सत्ता संघर्ष और परिचित किरदारों के साथ, लेकिन लंबाई में कमी।

पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के मामले में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर

इंदौर के पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के जमीन विवाद में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर दर्ज।

उज्जैन के दो खाद्य अधिकारियों के खिलाफ भोपाल में शिकायत, ईओडब्ल्यू जांच का हवाला

उज्जैन के खाद्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। ईओडब्ल्यू जांच का हवाला दिया गया है।