नेपाल में बाढ़ की बड़ी तबाही!  भारतीयों समेत सैकड़ों  यात्री लापता, MEA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

काठमांडू: नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के मुताबिक, बाढ़ के बाद करीब 750 से ज्यादा यात्री लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 130  से ज्यादा  भारतीय नागरिक शामिल हैं। हादसे के बाद भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय (MEA) ने प्रभावित भारतीयों की मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

नेपाल में बाढ़ की बड़ी तबाही!  भारतीयों समेत सैकड़ों  यात्री लापता, MEA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

 भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़

बुधवार सुबह रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों के लापता होने की सूचना सामने आई है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, लापता लोगों में  सैकड़ों विदेशी नागरिक और  नेपाली नागरिक शामिल हैं।

विदेशी यात्रियों में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, अमेरिका, मलेशिया, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक भी शामिल बताए गए हैं। कुछ लोगों की राष्ट्रीयता की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है, जबकि कुछ  लोगों को NRI के तौर पर सूचीबद्ध किया गया है।

भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नेपाल में फंसे या लापता भारतीय नागरिकों के परिवारों की मदद के लिए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

MEA के मुताबिक, मदद या जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

 +977 985 131 6807
+977 970 910 7500

परिजन इन नंबरों के जरिए प्रभावित भारतीय नागरिकों से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और जरूरी सहायता मांग सकते हैं।

 भारत ने नेपाल के लिए भेजी राहत सामग्री

भारत ने इस प्राकृतिक आपदा के बीच नेपाल की मदद के लिए 10 टन राहत सामग्री और जरूरी दवाइयां भेजी हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भारत इस मुश्किल समय में नेपाल और वहां के लोगों के साथ खड़ा है।

उन्होंने बाढ़ में प्रभावित लोगों और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

नेपाल में राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रशासन लापता यात्रियों की तलाश और प्रभावित इलाकों में सहायता पहुंचाने में जुटा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।