Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 26 अगस्त को शेयर बाजार हर निशान में नजर आया। आज बीएसई सेंसेक्स 236.01 अंकों की बढ़त के साथ 77,892.10 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 7.40 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 24,341.95 अंकों पर खुला। आज एटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ कारोबार शुरू किया।

सेंसेक्स की 22 कंपनियों के शेयर हरे निशान में

आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 8 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इधर, निफ्टी की 50 में से 25 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 25 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटरनल शेयर आज सबसे ज्यादा 1.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। इसके विपरित टाटा ग्रुप की मेटल कंपनी टाटा स्टील के शेयरों ने आज सबसे ज्यादा 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक में तेजी

आज के कारोबार में सेसेंक्स में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 1.07 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.05 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.05 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.99 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.98 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.95 प्रतिशत, एसबीआई 0.91 प्रतिशत, इंडिगो 0.91 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.63 प्रतिशत, ट्रेंट 0.61 प्रतिशत, टीसीएस 0.58 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.58 प्रतिशत, टाइटन 0.51 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.42 प्रतिशत, आईटीसी 0.42 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.42 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.35 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.25 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.17 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.08 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

इन शेयरों में रही गिरावट

आज के कारोबार में भारती एयरटेल के शेयरों ने 0.53 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.45 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.31 प्रतिशत, सन फार्मा 0.28 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.18 प्रतिशत, एलएंडटी 0.15 प्रतिशत और बीईएल के शेयरों ने 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

एशियाई बाजारों के हाल

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) 0.24% की बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। इसके विपरीत, जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 0.35% नीचे आया। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) मामूली गिरावट के साथ स्थिर नजर आया। इधर, ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 (S&P/ASX 200) 0.53% की बढ़त दिखा रहा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का किया प्रस्ताव, राज्यसभा-लोकसभा की तिथियां तय

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का प्रस्ताव किया है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी।

प्राथमिक शिक्षक भर्ती चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी छूट, आवेदन की अंतिम तिथि तक सारी योग्यता जरूरी

प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को छूट नहीं मिलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी योग्यता पूरी होना अनिवार्य है।

संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह ने कहा- संविधान केवल किताब नहीं, भावना है

संविधान गौरव दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान केवल किताब नहीं, यह देश की भावना और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का प्रतीक है।

पन्ना के मनकी बीट जंगल में बाघिन का शव मिला, गले में क्लच वायर का फंदा

पन्ना टाइगर रिजर्व के पास मनकी बीट के जंगल में वयस्क बाघिन का शव मिला। गले में क्लच वायर का फंदा कसा था, शिकार की आशंका जताई गई।

यूपी चुनाव: जनसत्ता दल ने तीन प्रत्याशियों की सूची घोषित, राजा भैया कुंडा से लड़ेंगे

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 के लिए प्रत्याशी सूची जारी की। राजा भैया कुंडा से, विनोद सरोज बाबागंज और कुलदीप पटेल विश्वनाथगंज से चुनाव लड़ेंगे।

सेंसेक्स 390 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,880 के पार, बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद

सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 26 नवंबर को बंद हुए। आईटी शेयरों की मजबूती से सेंसेक्स 390 अंक और निफ्टी 25,880 के पार पहुंचा।

27 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया की भिड़ंत

हिंदी बॉक्स ऑफिस क्लैश में 27 नवंबर को गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया रिलीज होंगी। दोनों फिल्मों के बजट, कलेक्शन और कास्ट पर नजर।

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी अमनदीप सिंह भामरा गिरफ्तार। रातीबड़ पुलिस जांच में जुटी।

IRCTC स्कैम: दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू, राबड़ी, तेजस्वी की याचिका खारिज की

IRCTC घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिका खारिज की। ट्रायल कोर्ट का आदेश बरकरार।

IAS अधिकारी कृष्णैया हत्याकांड: आनंद मोहन को फिर जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की रिहाई

आईएएस अधिकारी कृष्णैया हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की रिहाई रद्द की। आदेश अनुसार, उन्हें एक महीने में सरेंडर करना होगा।