Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेसेक्स और निफ्टी उछले

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 21 अगस्त को शेयर बाजार में हरियाली नजर आ रही है। कारोबार की शुरुआत में बीएसई का सेंसेक्स 54.45 अंक की बढ़त के साथ 77,592.17 के स्तर पर दर्ज किया गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 17.10 अंक मजबूत होकर 24,248.95 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 188 अंक की मजबूती के साथ 77,725.67 पर और निफ्टी 0.2% की बढ़त के साथ 24,284 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

रियल्टी और मेटल शेयरों में तेजी

आज के कारोबार में निफ्टी रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.7% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा निफ्टी मेटल में 0.48% और निफ्टी फार्मा में 0.32% की मजबूती देखी गई। इसके विपरित तकनीकी और ऑटो शेयरों पर दबाव नजर आया। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 0.6% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी ऑटो भी 0.19% नीचे आ गया।

निफ्टी में इन शेयरों ने दिखाया दम

निफ्टी में कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आयशर मोटर्स, इटरनल और सन फार्मा के शेयरों में तेजी दिखी। इटरनल (+0.87%), टेक महिंद्रा (+0.41%), बीईएल (+0.35%), टाटा स्टील (+0.30%) और एसबीआई (+0.25%) में अच्छी लिवाली देखने को मिली। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, जेएसडब्ल्यू स्टील, ग्रासिम, टीसीएस, इन्फोसिस और एचडीएफसी लाइफ में बिकवाली का दबाव देखा गया। आईटी और एफएमसीजी क्षेत्र के भारी वजन वाले शेयरों जैसे टीसीएस (-0.91%), इंडिगो (0.63%) और एचसीएल टेक (-0.60%) में मुनाफावसूली रही।

सेंसेक्स के 21 शेयर हरे निशान में दिखे

आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के शीर्ष 30 शेयरों में से 21 में तेजी दिखी और 9 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे। सनफार्मा में सबसे अधिक 0.73 फीसदी की तेजी नजर आई और यह हरे निशान में 1914.90 पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा इटरनल में भी 0.73 फीसदी की तेजी दिखी और यह 330 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया। वहीं, कोटक बैंक में 0.46 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स में 0.42 फीसदी, टाइटन में 0.31 फीसदी, ट्रेंट में 0.30 फीसदी, टेक महिंद्रा में 0.28 फीसदी, एनटीपीसी में 0.22 फीसदी और पावरग्रिड में 0.21 प्रतिशत की तेजी दिखी।

इन शेयरों में दिखी गिरावट

शुक्रवार के कारोबार में गिरावट वाले शेयरों में इन्फोसिस में 0.73 फीसदी की गिरावट दिखी। इसके अलावा, टीसीएस में 0.45 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.45 फीसदी, एचसीएल टेक में 0.39 फीसदी, एक्सिस बैंक में 0.12 फीसदी और बजाज फाइनेंस में 0.04 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

बाजार में गिरावट के क्या हैं कारण

बाजार में गिरावट के कई कारण बताए जा रहे हैं। इनमें अमेरिकी वॉल स्ट्रीट में रात भर हुई गिरावट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से घरेलू बाजार एक बार फिर से लुढ़क गया है। यही वजह है कि शुक्रवार को स्टॉक मार्केट निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपर्ट्स बता रहे हैं कि भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में ही कारोबार करेगा। हालांकि, इसमें मामूली सुधार की संभावनाएं भी हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

BJP की राज्यसभा लिस्ट पर UP में बगावत की आहट, पूर्व केंद्रीय मंत्री पार्टी छोड़ने का संकेत

भाजपा की राज्यसभा लिस्ट पर उत्तर प्रदेश में बगावत की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं।

सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, 6 अक्टूबर को दिल्ली में मार्च

सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ विपक्ष ने 6 अक्टूबर को दिल्ली में मार्च निकालने का ऐलान किया है। वे मतदाता सूची के पुनरीक्षण और फॉर्म 6 के संशोधन का विरोध कर रहे हैं।

सागर गर्ल्‍स डिग्री कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री, 158 फेल

सागर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर के परिणाम में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री और 158 फेल घोषित किया गया। छात्राओं ने परिणाम पर सवाल उठाए।

आकाश आनंद की बसपा में वापसी, मायावती ने 2027 चुनाव तक रणनीति बनाई

आकाश आनंद की बसपा में वापसी से मायावती ने 2027 चुनाव तक रणनीति बनाई है। उन्हें फिर से राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है।

जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय और अपरेश सिंह होंगे नए सुप्रीम कोर्ट जज

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी। जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय और अपरेश सिंह अब शीर्ष अदालत के सदस्य होंगे।

चंद्रपुर आश्रम स्कूल में बच्चों के खेलने पर 82 स्टूडेंट्स को आधा गंजा कराया

चंद्रपुर आश्रम स्कूल में बच्चों के आधा गंजा किए जाने का मामला सामने आया। 82 छात्रों को अनुशासन के नाम पर सजा दी गई।

देश के सबसे साफ शहर में गंदगी फैला रहा था Sheraton Hotel, नगर निगम ने किया 2.50 लाख का स्पॉट फाइन

इंदौर के Sheraton Hotel में गंदगी मिलने पर नगर निगम ने 2.50 लाख का जुर्माना लगाया। होटल ने कचरा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन किया।

राजपाल यादव ने नहीं चुकाए 5 करोड़ रुपये, कोर्ट ने लगाई सख्त फटकार

राजपाल यादव ने नहीं चुकाए 5 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में सख्त फटकार लगाई। अदालत ने भुगतान के लिए अंतिम मौका दिया है।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 472 अंक बढ़कर 72,382 पर बंद

शेयर बाजार में जोरदार उछाल के साथ सेंसेक्स 472 अंक बढ़ा। निफ्टी भी 133 अंक ऊपर बंद हुआ, बाजार में रिकवरी शुरू।

भोपाल में शिक्षकों की मांगों को लेकर राहुल गांधी ने CM मोहन यादव से की अपील

भोपाल में शिक्षकों की मांगों को लेकर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से शिक्षक भर्ती पद बढ़ाने की अपील की है। पत्र में नोटिस वापस लेने की भी मांग शामिल है।