मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 20 अगस्त को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 545.29 अंक की बढ़त के साथ 77,454.97 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 134.80 अंक की तेज के साथ 24,213.10 पर कारोबार करता नजर आया।
आईटी शेयरों में जबरदस्त तेजी
आज के कारोबार में आईटी शेयरों में जबरदस्त तेजी दिखी। इन्फोसिस 1.73% की बढ़त के साथ प्रमुख गेनर्स में रहा। वहीं इटरनल 1.62%, बजाज फाइनेंस 1.62%, टेक महिंद्रा 1.05%, एक्सिस बैंक 1.02% और हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.97% तक चढ़े। एचसीएल टेक, विप्रो, TCS और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। हालांकि, कुछ शेयरों में बिकवाली भी देखने को मिली। M&M करीब 0.10% नीचे रहा। JSW स्टील और पावर ग्रिड कॉर्प भी शुरुआती कारोबार में कमजोर शेयरों में शामिल रहे।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन लाल हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
बैंकिंग शेयरों ने भी संभाला मोर्चा
बैंकिंग सेक्टर में भी मजबूत रुझान रहा। एचडीएफसी बैंक करीब 0.89% और कोटक महिंद्रा बैंक 0.88% की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व में भी तेजी रही।
निफ्टी के शेयरों के हाल
निफ्टी में श्रीराम फाइनेंस में 2.58, इन्फोसिस में 1.54, बजाज फाइनेंस में 1.53, इटरनल में 1.48 और कोटक महिंद्रा में 1.41 प्रतिशत की तेजी नजर आई। इसके विपरित हिंडाल्को में 1.61, ओएनजीसी में 1.43, कोल इंडिया में 0.79, मैक्स हेल्थकेयर में 0.70 और एनटीपीसी में 0.45 की गिरावट नजर आई।
बाजार में तेजी के क्या हैं कारण
बाजार में इस जोरदार उछाल के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट ने निवेशकों को काफी राहत दी। जब बॉन्ड प्रतिफल गिरते हैं, तो इक्विटी बाजारों में निवेश का आकर्षण बढ़ जाता है। इससे पूंजी इक्विटी की ओर मुड़ती है। शॉर्ट-कवरिंग भी इस तेजी का एक प्रमुख कारण बनी। शॉर्ट-कवरिंग तब होती है जब निवेशक अपनी पिछली शॉर्ट पोजीशन को कवर करने के लिए शेयर खरीदते हैं। इससे बाजार में शेयरों की मांग बढ़ती है। परिणामस्वरूप, शेयरों की कीमतें ऊपर जाती हैं।
सात दिन बाद दिखी रौनक
बाजार लगातार सात सत्रों से गिरावट झेल रहा था। 19 अगस्त 2026, बुधवार को यह गिरावट और बढ़ गई थी। उस दिन मानक एनएसई निफ्टी50 में 76.60 अंक की कमी दर्ज की गई। यह 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 24,078.30 के स्तर पर बंद हुआ। इस लंबी गिरावट ने निवेशकों के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया था। बाजार में लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ था। कई शेयरों में भारी नुकसान देखा गया था



