हरियाणा के हिसार जिले के भोजराज गांव स्थित सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में टैंक हादसे में दो जवान शहीद हो गए। यह दुर्घटना शनिवार, 21 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच युद्ध अभ्यास के दौरान हुई। हादसे में शहीद हुए जवानों के नाम नायक मनीष कुमार और नायक अंकुश कुमार हैं। यह सैन्य प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र में 32 टैंकों के साथ नियमित युद्धाभ्यास चल रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ।
हिसार सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में धूल के गुबार से हादसा
प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को सेना के 32 टैंकों की लगातार आवाजाही से कच्ची जमीन पर धूल का भारी गुबार उड़ गया। इससे दृश्यता लगभग शून्य हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी कम दृश्यता के कारण टैंक चालक को सामने तैनात जवान दिखाई नहीं दिए। इस वजह से दोनों जवान टैंक की चपेट में आ गए।
शामली और बदायूं के जवानों ने दी जान
हादसे में शहीद हुए नायक मनीष कुमार उत्तर प्रदेश के शामली जिले के निवासी थे, जबकि नायक अंकुश कुमार बदायूं जिले से थे। दोनों जवानों की तैनाती नियमित युद्ध अभ्यास के लिए हिसार सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में की गई थी। परिवारों को सूचना दे दी गई है।
गंभीर हालत में अस्पताल लाए गए दोनों जवान
हादसे के बाद दोनों जवानों को गंभीर अवस्था में तुरंत हिसार मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंचे।

पुलिस और सेना ने शुरू की संयुक्त जांच
हिसार सदर थाना पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में नियमानुसार इत्तफाकिया कार्रवाई व जांच शुरू कर दी गई है।
प्रशिक्षण केंद्र में युद्धाभ्यास के दौरान हुआ हादसा
यह हादसा उस समय हुआ जब भोजराज गांव के सैन्य अभ्यास क्षेत्र में सेना के 32 टैंक रूटीन एक्सरसाइज में लगे थे। लगातार चलती मशीनों से धूल का गुबार इतना घना हो गया कि टैंक चालक को सामने मौजूद जवान नहीं दिखे। इसी वजह से यह दुखद घटना घटी।



