Monsoon Alert: पहाड़ों से मैदान तक बारिश का कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश अब आफत बनती जा रही है। बाढ़, जलभराव, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं के बीच मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बुधवार को कई जगहों पर गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बादल फटने की घटना सामने आई, जबकि भारी बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन से यातायात प्रभावित हुआ।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण धारचूला-तवाघाट हाईवे पर कुलागाड़ के पास करीब 70 मीटर लंबा वैली ब्रिज टूट गया। पुल टूटने से चीन सीमा से जुड़े दारमा, व्यास और चौंदास घाटियों के कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। मानसरोवर यात्रा से लौट रहे यात्रियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

Monsoon Alert: पहाड़ों से मैदान तक बारिश का कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार 20 से 25 अगस्त के बीच उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है।

उत्तर प्रदेश में 20 से 22 अगस्त तक पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश और 21 अगस्त को पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली में भी अगले दिनों बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

Monsoon Alert: पहाड़ों से मैदान तक बारिश का कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भी मानसून सक्रिय रहेगा। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20-23 अगस्त के दौरान बारिश और कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 20-25 अगस्त तक बारिश का अनुमान है। विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

बिहार में 21-23 अगस्त, जबकि ओडिशा में 21-25 अगस्त के दौरान बारिश का पूर्वानुमान है। ओडिशा पहले से ही बाढ़ की स्थिति से जूझ रहा है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर में भी बारिश

कोंकण-गोवा में 20-25 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना है। तटीय कर्नाटक में भी भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय समेत पूर्वोत्तर राज्यों में 20-22 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर बारिश और भारी वर्षा हो सकती है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

BJP की राज्यसभा लिस्ट पर UP में बगावत की आहट, पूर्व केंद्रीय मंत्री पार्टी छोड़ने का संकेत

भाजपा की राज्यसभा लिस्ट पर उत्तर प्रदेश में बगावत की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं।

सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, 6 अक्टूबर को दिल्ली में मार्च

सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ विपक्ष ने 6 अक्टूबर को दिल्ली में मार्च निकालने का ऐलान किया है। वे मतदाता सूची के पुनरीक्षण और फॉर्म 6 के संशोधन का विरोध कर रहे हैं।

सागर गर्ल्‍स डिग्री कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री, 158 फेल

सागर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर के परिणाम में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री और 158 फेल घोषित किया गया। छात्राओं ने परिणाम पर सवाल उठाए।

आकाश आनंद की बसपा में वापसी, मायावती ने 2027 चुनाव तक रणनीति बनाई

आकाश आनंद की बसपा में वापसी से मायावती ने 2027 चुनाव तक रणनीति बनाई है। उन्हें फिर से राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है।

जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय और अपरेश सिंह होंगे नए सुप्रीम कोर्ट जज

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी। जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय और अपरेश सिंह अब शीर्ष अदालत के सदस्य होंगे।

चंद्रपुर आश्रम स्कूल में बच्चों के खेलने पर 82 स्टूडेंट्स को आधा गंजा कराया

चंद्रपुर आश्रम स्कूल में बच्चों के आधा गंजा किए जाने का मामला सामने आया। 82 छात्रों को अनुशासन के नाम पर सजा दी गई।

देश के सबसे साफ शहर में गंदगी फैला रहा था Sheraton Hotel, नगर निगम ने किया 2.50 लाख का स्पॉट फाइन

इंदौर के Sheraton Hotel में गंदगी मिलने पर नगर निगम ने 2.50 लाख का जुर्माना लगाया। होटल ने कचरा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन किया।

राजपाल यादव ने नहीं चुकाए 5 करोड़ रुपये, कोर्ट ने लगाई सख्त फटकार

राजपाल यादव ने नहीं चुकाए 5 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में सख्त फटकार लगाई। अदालत ने भुगतान के लिए अंतिम मौका दिया है।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 472 अंक बढ़कर 72,382 पर बंद

शेयर बाजार में जोरदार उछाल के साथ सेंसेक्स 472 अंक बढ़ा। निफ्टी भी 133 अंक ऊपर बंद हुआ, बाजार में रिकवरी शुरू।

भोपाल में शिक्षकों की मांगों को लेकर राहुल गांधी ने CM मोहन यादव से की अपील

भोपाल में शिक्षकों की मांगों को लेकर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से शिक्षक भर्ती पद बढ़ाने की अपील की है। पत्र में नोटिस वापस लेने की भी मांग शामिल है।