नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, भूस्खलन, बादल फटने और नदियों के बढ़ते जलस्तर से सड़कें बाधित हुई हैं और कई इलाकों में राहत-बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं।

उत्तराखंड में बारिश बनी आफत
👉 यह भी पढ़ें:
- देशभर में बारिश का कहर! डोडा में बाढ़ जैसे हालात, ओडिशा में बढ़ा खतरा, तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
- मानसून का कहर: अरुणाचल से सिक्किम और हिमाचल तक भारी बारिश, बाढ़-भूस्खलन से मची तबाही
- Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली से केरल तक मौसम बिगड़ने के आसार
- South India Flood: केरल-कर्नाटक में भारी बारिश से तबाही, हजारों लोग राहत शिविरों में पहुंचे; मौसम पर बढ़ी नजर
- Monsoon Update: El Nino से बारिश पर खतरा, लेकिन Positive IOD ने जगाई उम्मीद; जानिए अगस्त में कैसा रहेगा मानसून
- Himachal Weather Alert: पहाड़ों पर बारिश का कहर, लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड का खतरा—यात्रियों के लिए अलर्ट
उत्तराखंड के कोटद्वार में भारी बारिश के दौरान पहाड़ से आए मलबे की चपेट में एक मकान ढह गया। हादसे में दो वर्षीय बच्चे और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष की तलाश जारी है। एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया।
देहरादून में स्वारना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से ट्रेकिंग पर गए UPES के छह छात्र नदी के बीच फंस गए। SDRF की टीम ने करीब छह किलोमीटर मुश्किल रास्ता तय कर रस्सियों की मदद से सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला।
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दिल्ली की एक महिला की मौत हुई, जबकि कर्नाटक का एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार पहुंच गया।
चमोली में पीपलकोटी-विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना की टनल से दो और शव मिलने के बाद आपदा में मृतकों की संख्या 10 हो गई है। 13 अगस्त को हुए भूस्खलन के बाद 22 श्रमिक फंस गए थे।

हिमाचल में बादल फटने और भूस्खलन से संकट
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में भारी बारिश के दौरान चूना पत्थर की खान ढहने से तीन मजदूर दब गए। वहीं लाहौल-स्पीति में तीन जगह बादल फटने से कई सड़कें बह गईं और श्रद्धालुओं तथा किसानों के वाहन फंस गए।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में जयपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक जयपुर-भरतपुर संभाग में बारिश जारी रह सकती है।
मध्य प्रदेश में टीकमगढ़, पन्ना और नरसिंहपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी है। जबलपुर समेत कई जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।



