कुछ ज्यादा ही सक्रिय नजर आ रहे हैं महामंत्री गौरव रणदिवे, सुबह सीएम के साथ भोपाल, तो शाम को इंदौर में बीएल संतोष के साथ आए नजर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर के पूर्व नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे को जब से प्रदेश महामंत्री बनाया गया है, तब से वे कुछ ज्यादा ही सक्रिय नजर आ रहे हैं। हालांकि वे जब नगर अध्यक्ष थे, तब भी उनकी सक्रियता की तारीफ होती रही है, लेकिन अब और ज्यादा सक्रिय हो गए हैं।

रविवार को भोपाल के टी.टी.स्टेडियम में “विशाल तिरंगा यात्रा”का आयोजन किया गया था। इसमें गौरव रणदिवे सीएम डॉ.मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ नजर आए। इसका फोटो गौरव ने अपने सोशल मीडिया पर भी डाला था।

भोपाल से लगा ली इंदौर की दौड़

भोपाल का कार्यक्रम निपटाने के बाद गौरव रणदिवे इंदौर पहुंच गए। यहां राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ भाजपा कार्यालय पर आयोजित इंदौर संभाग की बैठक में शामिल हुए। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी,जिला अध्यक्ष, मोर्चो के जिला अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित थे। गौरव ने इसका फोटो भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

दतिया में जांच की मिली है जिम्मेदारी

हाल ही में हुए दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद सीएम हाउस में इसकी समीक्षा हुई थी। इसमें जांच के लिए एक समिति बनाई गई, जिसमें गौरव रणदिवे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। इस समिति की सिफारिश पर ही दतिया में भाजपा की सारी इकाई भंग कर दी गई है। अब गौरव भीतरघातियों की तलाश में जुटे हैं। उनकी रिपोर्ट के बाद कार्रवाई शुरू होगी।

नगर अध्यक्ष के रूप में रहे थे चर्चित

गौरव रणदिवे मेहनत से कभी नहीं चूकते। यही उनकी सफलता का राज भी है। इंदौर के नगर अध्यक्ष के रूप में कोरोना काल में किए गए उनके काम को भी आज भी याद किया जाता है।

टिकट नहीं मिलने पर भी नहीं छोड़ा था मैदान

विधानसभा चुनाव में गौरव रणदिवे को टिकट मिलने की चर्चा थी, लेकिन अंत समय में उनका टिकट कट गया। गौरव ने इसके बाद भी कोई नाराजगी या निष्क्रियता नहीं दिखाई। पूरे मनोयोग से विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए पसीना बहाते रहे। इसी का नतीजा है कि संगठन ने उन्हें प्रदेश महामंत्री का पद दिया।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आठ साल से उज्जैन के खाद्य विभाग में टिके हुए हैं बसंत दत्त शर्मा, पीएम से शिकायत भी बेअसर

उज्जैन के खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा पर मावा व्यापारियों ने पीएम को शिकायत की। जांच रिपोर्ट से पहले माल को नकली घोषित करने और व्यापार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

उड़ता तीर ट्रेलर रिलीज: आयुष्मान खुराना ने निभाया मजेदार पाक जासूस का रोल

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस स्पाई-कॉमेडी में वे मजेदार पाक जासूस के किरदार में दिख रहे हैं।

एमआईसी में जीतू यादव का ‘श्रीगणेश’, झांकी मार्ग को जगमगाने में जुटे, बड़ी मुश्किल से मिली है कुर्सी

बड़ी मुश्किल से मिली एमआईसी कुर्सी के बाद जीतू यादव ने अनंत चतुर्दशी के झांकी मार्ग को जगमगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत विभाग की बैठक में सुरक्षा और लाइटिंग व्यवस्था पर चर्चा हुई।

उज्जैन में वैष्णोदेवी थीम पर बने गणेश पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की प्रतिमा जलकर खंडित

उज्जैन के गणेश पंडाल में वैष्णोदेवी थीम पर भीषण आग लगी। 11 फीट की गणेश प्रतिमा जलकर खंडित हो गई। घटना की जांच जारी है।

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा अब निष्पक्षता नहीं बची

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अब आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। उन्होंने 2027 चुनाव पर भी चिंता जताई।

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, जम्मू-कश्मीर को बताया अभिन्न अंग

UNHRC में भारत ने जम्मू-कश्मीर को अभिन्न अंग बताया और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर भी चर्चा हुई।

स्टांप ड्यूटी घोटाले पर एक्शन में ईडी, बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस, रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी नपेंगे

प्रवर्तन निदेशालय ने स्टांप ड्यूटी घोटाले में बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस दिया है। रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी जांच के दायरे में हैं।

बजार में वापसी: निफ्टी 117 अंक ऊपर, सेंसेक्स 299 अंक बढ़ा, जानें 3 बड़ी वजहें

23 सितंबर 2026 को निफ्टी 117 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहों को समझें। सेंसेक्स भी 299 अंक चढ़ा।

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।