हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ पर बवाल, खड़गे बोले- अपमान हुआ; नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासत गरमा गई है। मामला गुरुवार को राज्यसभा तक पहुंचा, जहां खरगे ने इस घटना को अपने लिए अपमानजनक बताया। वहीं, केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने मामले की जांच कराने का भरोसा दिया।

बुधवार को राज्यसभा में खड़गे ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि उन्होंने रैली में किसी धर्म या समाज का नाम नहीं लिया था, इसके बावजूद उनके भाषण के बाद बीजेपी से जुड़े लोगों ने हवन कर मंच का शुद्धिकरण किया। इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ऐसे मामलों का समर्थन नहीं करती और इसकी जांच कराई जाएगी।

शुद्धिकरण को लेकर खड़गे ने उठाया सवाल

राज्यसभा में खड़गे ने कहा कि वह हल्द्वानी के रामलीला मैदान में सार्वजनिक सभा को संबोधित करने गए थे। वहां लाखों लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अपने भाषण के दौरान उन्होंने किसी समाज या धर्म का नाम नहीं लिया, बल्कि सरकार से जुड़े मुद्दों को उठाया था। खड़गे के मुताबिक, उनके भाषण के बाद बीजेपी से जुड़े लोगों ने उसी मंच पर हवन कर उसका ‘शुद्धिकरण’ किया। खरगे ने सवाल उठाया कि क्या लोकतंत्र में इस तरह की कार्रवाई उचित है और क्या इसी तरह संविधान की रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं और इस तरह की घटना उनके लिए गंभीर विषय है।

नड्डा बोले- भाजपा ऐसे मामलों का समर्थन नहीं करती

खड़गे के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यह सभी के लिए दुखद और खेद का विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा इस तरह के मामलों का समर्थन नहीं करती है। नड्डा ने कहा कि खरगे ने मामले की जांच कराने की बात कही है और पार्टी इसकी तहकीकात करेगी। नड्डा ने यह भी कहा कि जांच के बाद खरगे की ओर से बीजेपी पर सीधे आरोप लगाना उचित नहीं होगा। इस दौरान राज्यसभा में हंगामा भी जारी रहा।

खड़गे ने लगाया अपमान का आरोप

खड़गे ने जवाब देते हुए कहा कि वह इस मामले को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहते। उन्होंने कहा कि मैं एक दलित हूं, लेकिन किसी के सामने गिड़गिड़ाया नहीं। लड़ता हूं। खड़गे ने आरोप लगाया कि शुद्धिकरण कर उनका अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि वह संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

8 अगस्त की रैली के बाद हुआ था शुद्धिकरण यज्ञ

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित किया था। रैली खत्म होने के बाद श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास की ओर से रामलीला मैदान में शुद्धिकरण यज्ञ कराया गया। संगठन के सदस्यों ने खड़गे को सनातन और हिंदू संगठनों का विरोधी बताते हुए कहा कि जिस मैदान में रामलीला का मंचन होता है, वहां उनके आने के बाद शुद्धिकरण जरूरी था। संगठन की ओर से खरगे के पूर्व के कथित सनातन विरोधी बयानों को भी इसका आधार बताया गया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूजा सिंह ने एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता

दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूजा सिंह ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर महिलाओं की ऊंची कूद में भारत को 24 साल बाद पदक दिलाया। उनकी कहानी प्रेरणादायक है।

भाजपा मुख्यालय में 4 घंटे मंथन, नितिन नवीन ने नेताओं को जमीन पर उतरने को कहा

भाजपा मुख्यालय में 4 घंटे मंथन के दौरान नितिन नवीन ने पदाधिकारियों को जमीन पर उतरने और संगठन को मजबूत करने को कहा।

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पंजाब के शाही इमामों ने जताया कड़ा विरोध

पंजाब के शाही इमामों ने धीरेंद्र शास्त्री बयान पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणियां वापस लेने को कहा है।

राहुल गांधी ने वोट चोरी और SIR पर नया प्लान किया घोषित, संसद से गलियों तक विरोध

राहुल गांधी ने वोट चोरी और SIR पर नया प्लान किया घोषित। कांग्रेस संसद से गलियों तक विरोध प्रदर्शन बढ़ाएगी। जानिए नई रणनीति।

कोच्चि में 67 साल के व्यक्ति ने पत्नी को चाकू से मार डाला, फिर बेटे को बताई करतूत

कोच्चि में 67 साल के व्यक्ति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या की घटना से परिवार और समाज में सदमा। आरोपी ने बेटे को खुद दी वारदात की जानकारी।

सिरोंचा के जंगल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, दो जिंदा पैंगोलिन और बाघ के अंग बरामद

महाराष्ट्र के सिरोंचा जंगल में वन्यजीव तस्करी का खुलासा हुआ। दो जिंदा पैंगोलिन और बाघ के अंग बरामद किए गए।

बीएसई-सेंसेक्स और एनएसई-निफ्टी में गिरावट, जानिए किन स्टॉक्स में आई तेजी

बीएसई-सेंसेक्स और एनएसई-निफ्टी में गिरावट का दौर जारी है। हालांकि, कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली है। जानिए पूरी खबर।

सोना ₹4133 सस्ता, कीमत 1.48 लाख पर आई; चांदी के दाम भी ₹9297 घटे

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। 28 सितंबर 2026 को सोना ₹4133 सस्ता होकर ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी के दाम भी ₹9297 घटे।

एशियन गेम्स 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता, नया रिकॉर्ड बनाया

एशियन गेम्स 2026 में नीरू धांडा ने महिला ट्रैप शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया। यह भारत का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण है।

उज्जैन शाही मस्जिद कार्रवाई पर AIMIM नेता मोहसिन अली खान का बयान वायरल

उज्जैन शाही मस्जिद कार्रवाई पर AIMIM नेता मोहसिन अली खान का बयान वायरल हुआ। उन्होंने कार्रवाई को लेकर विरोध जताया और गिरफ्तारी का सामना किया।