नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में हुए कथित एथेनॉल घोटाले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्यप्रदेश सरकार पर हमला किया है। खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार और लूट का केंद्र बन गया है। साथ ही राज्य में एक घोटाला खत्म होने से पहले दूसरा सामने आ जाता है।
खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शनिवार को पोस्ट कर कहा कि ‘मध्यप्रदेश आज भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और लूट का केंद्र और भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका है। एक घोटाला खत्म नहीं होता, दूसरा सामने आ जाता है।’
👉 यह भी पढ़ें:
- MP में एनालॉग पनीर बैन, सीएम यादव ने दिए आदेश, इंदौर में कार्रवाई
- मध्य प्रदेश को मिलेंगी पांच नई हवाई सुविधाएं, 10 हवाई पट्टियों को हवाई अड्डों में बदलने की तैयारी; क्षेत्रीय संपर्क को मिलेगी गति
- मध्यप्रदेश में बस यात्रा हुई महंगी, ट्रांसपोर्टरों ने दी थी हड़ताल की धमकी, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख सरकार ने लिया फैसला, मात्र 75 पैसे बढ़ाए
- मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ी सर्जरी की तैयारी : सभी विभाग, प्रकोष्ठ और इकाइयां भंग, प्रदेश कार्यकारिणी पर भी गिर सकती है गाज
- मध्यप्रदेश में मेडिकल शिक्षा होगी सस्ती: NEET मेरिट छात्रों को कम फीस और ज्यादा सीटों का बड़ा फायदा
- एमपी के मुख्य सचिव अनुराग जैन की आखिर क्यों हुई दिल्ली वापसी, क्या प्रदेश में ही नहीं मिल सकता था एक्सटेंशन?
एथेनॉल के नाम 1200 करोड़ का घोटाला
खड़गे ने कहा कि अब एथेनॉल के नाम पर 1200 करोड़ का चावल घोटाला सामने आया है। जिस चावल को कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के पोषण के लिए इस्तेमाल होना था, उसी चावल को मुनाफे के खेल में घुमाया गया। 5 लाख मेट्रिक टन चावल, राइस मिलरों, एथेनॉल माफिया और भाजपा सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार के इस खेल का हिस्सा बना दिया गया। भाजपा और सरकारी तंत्र की मिलीभगत से जनता के हक के अनाज पर डाका डाला जा रहा है।’
जमीन घोटाले के बाद एक और घोटाला
खड़गे ने आरोप लगाया कि ‘इससे पहले जमीनों के मामले में बड़ा घोटाला सामने आया। उज्जैन में उन्हीं इलाकों में जमीनों का विस्तार हुआ, जहां सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट और हाईवे कॉरिडोर प्रस्तावित थे। इसमें मुख्यमंत्री के ऊपर ही सवालिया निसान खड़े हुए। हर तरफ, हर विभाग में लूट और अपनी जेबें भरने का खेल, यही भाजपा की सत्ता की लूट की कहानी है।
एमपी को बनाया भ्रष्टाचार का मॉडल
खड़गे ने कहा कि भाजपा ने मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार का मॉडल बना दिया है और मोदी जी हर बार की तरह बस मौन साधे बैठे रहते हैं। सार्वजनिक जीवन में जवाबदेही की धारणा को मोदी-शाह ने सत्ता के अहंकार तले रौंद दिया है।
व्यापमं घोटाले का भी किया जिक्र
कांग्रेस अध्यक्ष ने व्यापमं और पेपर लीक के मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि व्यापम से शुरू हुई यह लूट अनगिनत पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मामलों के बावजूद आज तक नहीं थमी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे हर बार की तरह मौन साधे बैठे हैं। खड़गे ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जवाबदेही की धारणा को मोदी-शाह ने सत्ता के अहंकार तले रौंद दिया है।



