झारखंड में इंडिया गठबंधन ने बांटी सीटें, 70 सीटों पर लड़ेगी जेएमएम और कांग्रेस, 11 सीटें सहयोगियों को

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बताया कि 81 विधानसभा सीटों में से 70 सीटों पर जेएमएम और कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। बची हुई सीटों पर आरजेडी, सीपीएम माले और उनके अन्य सहयोगी अपने उम्मीदवार उतारेंगे। इन सीटों पर कौन कहां से चुनाव लड़ेगा यह भी तय किया जाएगा।

शनिवार को मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम सोरेन ने बताया कि अभी गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बातचीत जारी है। आरजेडी और सीपीआईएल से बातचीत से यह भी साफ हो जाएगा कि कांग्रेस और जेएमएम किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सोरेन ने शुक्रवार को एक दिन पहले सत्ता मंअ वापसी का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें अपने विकास कार्यों पर पूरा भरोसा है। उनकी सरकार ने सभी के लिए काम किया है।

एनडीए में हो चुका सीटों का बंटवारा

झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान है। मतों की गणना महाराष्ट्र के साथ ही 23 नवंबर को होगी। झारखंड में एनडीए ने इंडिया गठबंधन से पहले ही सीटों का बंटवारा कर लिया है। विधानसभा की 81 सीटों में से भाजपा 68 सीटों पर, आजसू 10 सीटों पर और जेडीयू 2 और लोजपा (रामविलास) एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।