मनुस्मृति और महिलाओं की स्वतंत्रता को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने तीखा पलटवार किया है। लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में महिलाओं की स्वतंत्रता और अधिकारों पर बात करते हुए मनुस्मृति को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद बीजेपी सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी को जवाब दिया।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
👉 यह भी पढ़ें:
- बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर उठाए कई सवाल
- ‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
राहुल गांधी ने कहा कि महिलाओं को अपने पिता, भाई, पति या बेटे के साथ पारिवारिक संबंध जरूर हो सकते हैं, लेकिन महिलाएं किसी के अधीन नहीं हैं और उनके जीवन की डोर उनके अपने हाथों में होनी चाहिए।
उन्होंने मनुस्मृति का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इसमें महिलाओं को नियंत्रित करने वाली सोच दिखाई देती है। राहुल गांधी ने कहा कि वह ऐसी सोच के बजाय महिलाओं को पूरी तरह स्वतंत्र देखना चाहते हैं।
उनका बयान सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया और बीजेपी ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा।

निशिकांत दुबे ने दिया जवाब
बीजेपी सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी से कहा कि उन्हें मनुस्मृति पढ़कर और समझकर बोलना चाहिए। उन्होंने अपने पोस्ट में मनुस्मृति के एक प्रसिद्ध श्लोक का उल्लेख किया—
“यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता”
इसके साथ उन्होंने इसका अर्थ बताते हुए लिखा कि जहां महिलाओं का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास माना जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान नहीं होता, वहां किए गए कार्य और अच्छे कर्म निष्फल माने जाते हैं।
दुबे ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए भारतीय वेद, पुराण, ग्रंथ, रामायण और महाभारत की समझ को लेकर भी सवाल उठाए।
महिला अधिकारों पर फिर छिड़ी बहस
राहुल गांधी और निशिकांत दुबे के बयान के बाद मनुस्मृति, महिला स्वतंत्रता, भारतीय परंपरा और महिलाओं के अधिकार को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इस विवाद ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि प्राचीन ग्रंथों की व्याख्या आधुनिक महिला अधिकारों के संदर्भ में किस तरह की जानी चाहिए।
आपकी राय क्या है?
क्या राहुल गांधी के बयान की व्याख्या सही संदर्भ में हुई है, या निशिकांत दुबे का पलटवार अधिक उचित है? क्या प्राचीन ग्रंथों की व्याख्या आधुनिक महिला अधिकारों के नजरिए से की जानी चाहिए?
आप किस पक्ष से सहमत हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।



