👉 यह भी पढ़ें:
- Delhi Train Accident: गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 53 ट्रेनें प्रभावित; कई रद्द और डायवर्ट
- Vande Bharat Express में अचानक आई बड़ी तकनीकी खराबी! 4 घंटे तक ट्रैक पर रुकी रही ट्रेन, यात्रियों में बढ़ी बेचैनी
- मुरैना में बड़ा हादसा, ट्रेन में आग की अफवाह से कूदे यात्री, बगल से गुजर रही गाड़ी की चपेट में आए, 6 की मौत
- सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, समय रहते बड़ा हादसा टला
- जकार्ता के पास भीषण रेल हादसा: 14 मौतें, कई यात्री मलबे में फंसे
- द बर्निंग ट्रेन: चारमीनार एक्सप्रेस के कोच में मचा हड़कंप, यात्रियों में दहशत
0:00 left
झारखंड में चांडिल के पास मालगाड़ी बेपटरी, रेल सेवाएं प्रभावित
झारखंड के सेरीकेला-खरसावां जिले में चांडिल के पास शनिवार तड़के एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पटरी से उतर गई। हादसे में 20 से अधिक डिब्बे बेपटरी हो गए, जिससे दक्षिण पूर्व रेलवे के चांडिल–टाटानगर खंड में रेल यातायात बाधित हो गया।

कोई हताहत नहीं, मरम्मत कार्य जारी
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के कारण चांडिल से अप और डाउन दोनों ट्रैक पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं और मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है।
ट्रेनों पर असर
दुर्घटना के चलते कई एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों को मार्ग बदलना, बीच में रोकना या रद्द करना पड़ा।
रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें:
-
20894 पटना–टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस
-
28181 टाटानगर–कटिहार एक्सप्रेस
-
28182 कटिहार–टाटानगर एक्सप्रेस



