बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह पटना जाने वाली एक ट्रेन की बोगी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
रेलवे के अनुसार, घटना के समय ट्रेन खाली खड़ी थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- Vande Bharat Express में अचानक आई बड़ी तकनीकी खराबी! 4 घंटे तक ट्रैक पर रुकी रही ट्रेन, यात्रियों में बढ़ी बेचैनी
- मुरैना में बड़ा हादसा, ट्रेन में आग की अफवाह से कूदे यात्री, बगल से गुजर रही गाड़ी की चपेट में आए, 6 की मौत
- चंडीगढ़ में बम धमाके की धमकी से हड़कंप, कई स्कूलों और रेल ट्रैक को निशाना बनाने की धमकी
- रेल पटरी पर साजिश का अंत: सेना की विशेष ट्रेन रोकने वाले आरोपी को 6 साल की सजा, श्वान ‘जेम्स’ बना जांच का हीरो
- जकार्ता के पास भीषण रेल हादसा: 14 मौतें, कई यात्री मलबे में फंसे
- द बर्निंग ट्रेन: चारमीनार एक्सप्रेस के कोच में मचा हड़कंप, यात्रियों में दहशत
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन स्टेशन के छठे प्लेटफ़ार्म पर खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बी-3 बोगी के शौचालय वाले हिस्से से पहले धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते धुआं आग में बदल गया और पूरी बोगी में फैलने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर जल्द काबू पा लिया।
फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। रेलवे प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच में जुटा हुआ है।



