भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान किसी भी देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला स्वीडन का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान माना जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान रविवार को स्वीडन के ग्योथेनबर्ग शहर में प्रदान किया गया। यह उनके नाम दर्ज होने वाला 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश
सम्मान समारोह के दौरान स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ की स्थापना वर्ष 1748 में की गई थी। इस सम्मान का उद्देश्य स्वीडन और उसके हितों के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को पहचान और सम्मान प्रदान करना है।
विशेष रूप से सार्वजनिक जीवन में उत्कृष्ट कार्य करने और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने वाले लोगों को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जाता है।



