अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम फिलहाल जारी है, लेकिन संघर्ष पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि समय तेजी से निकलता जा रहा है।
युद्ध समाप्त करने को लेकर चल रही बातचीत में गतिरोध आने के बाद ट्रंप ने कहा कि अब ईरान को तुरंत फैसला लेना होगा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “ईरान का समय खत्म होता जा रहा है। उन्हें तुरंत कदम उठाने होंगे, नहीं तो उनके पास कुछ भी नहीं बचेगा। समय बेहद महत्वपूर्ण है।”
👉 यह भी पढ़ें:
- US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर बड़ा एक्शन, नए प्रतिबंधों के बीच सैन्य हमले की चेतावनी,
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
- Donald Trump की ईरान को सीधी धमकी! ‘मेरी हत्या की कोशिश हुई तो 1000 मिसाइलें तैयार’, Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा?
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Donald Trump Assassination Plot? Israel का बड़ा दावा, Iran पर हत्या की साजिश का आरोप… क्या Middle East Crisis और भड़केगा?
- US-Iran Tensions: ‘आज चुप रहे तो कल यूरोप भी निशाने पर होगा’—ईरान की जर्मनी से बड़ी चेतावनी, अमेरिका पर गंभीर आरोप
वहीं दूसरी ओर ईरानी समाचार माध्यमों का कहना है कि अमेरिका ने ईरान के हालिया प्रस्तावों पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी है। समाचार एजेंसी के अनुसार, यदि अमेरिका समझौते की दिशा में आगे नहीं बढ़ता, तो बातचीत पूरी तरह रुक सकती है।
गौरतलब है कि बीते सप्ताह ईरान ने अमेरिका की कई मांगों को खारिज कर दिया था। उस समय भी ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा था कि युद्धविराम “जीवनरक्षक व्यवस्था” के सहारे टिका हुआ है।



