Donald Trump ने ईरान पर भरोसा करने से इनकार करते हुए Strait of Hormuz को लेकर बड़ा दावा किया है। जॉइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान पर बिल्कुल भरोसा नहीं है और उनका मानना है कि ईरान ने लगातार अमेरिका से झूठ बोला है।
ट्रंप ने कहा कि Strait of Hormuz पर इस समय अमेरिका का “total control” है और ईरान का वहां कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर ईरान ने कोई ऐसी कार्रवाई की जिससे अमेरिकी हित प्रभावित होते हैं, तो अमेरिका कड़ी सैन्य प्रतिक्रिया दे सकता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- UN में भारत की बड़ी अपील: युद्ध का असर अब सिर्फ रणभूमि तक नहीं, वैश्विक Food Security पर संकट
- होर्मुज स्ट्रेट पर फिर बढ़ा तनाव! ट्रंप के ‘माइंस हटाने’ के दावे को ईरान ने किया खारिज
- होर्मुज स्ट्रेट से हटाई गईं सभी बारूदी सुरंगें? ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
- ट्रंप की कनाडा को बड़ी टैरिफ धमकी: कार-ट्रक और ऑटो पार्ट्स पर अब 50% शुल्क!
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि अमेरिका फिलहाल ईरान के साथ जारी टकराव में “बहुत अच्छी स्थिति” में है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है।
क्यों अहम है Strait of Hormuz?
Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री ऊर्जा मार्गों में से एक है। यहां किसी भी लंबे समय तक चलने वाली सैन्य या नौवहन संबंधी बाधा का असर अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति, शिपिंग और वैश्विक बाजारों पर पड़ सकता है।
ईरान ने भी हालिया घटनाक्रम में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अपनी शर्तें रखी हैं और कहा है कि अमेरिका के साथ मौजूदा टकराव में बदलाव होने तक जलमार्ग को लेकर प्रतिबंध जारी रह सकते हैं।
ऐसे में ट्रंप का “100% control” वाला दावा अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर नई बहस छेड़ सकता है। सवाल यह भी है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव कम होगा या स्थिति और गंभीर होगी।
आपका क्या कहना है?
क्या ट्रंप का Strait of Hormuz पर ‘पूरा नियंत्रण’ वाला दावा अमेरिका की मजबूत स्थिति को दिखाता है, या इससे US-Iran conflict और बढ़ सकता है?
आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं



