करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार 14 अक्टूबर को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवास, इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में उनके आवास सहित कुल 15 स्थानों पर सर्च कार्रवाई शुरू की। लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीम ने सुबह 6 बजे से यह कार्रवाई की। मामला आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और विवादित जमीनों व प्लॉटों के लेन-देन में कथित हस्तक्षेप की शिकायत से जुड़ा है।

यह कार्रवाई लोकायुक्त के महानिदेशक श्री योगेश देशमुख के निर्देशन में तथा उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह और लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय के मार्गदर्शन में की गई।

👉 यह भी पढ़ें:

पत्नी, मां और महिला के नाम पर संपत्ति

लोकायुक्त पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान पर लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और पुलिस विभाग में पदस्थ होने का प्रभाव दिखाकर देवास क्षेत्र में विवादित जमीनों, प्लॉटों और संपत्ति संबंधी मामलों में हस्तक्षेप करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि वह अन्य व्यक्तियों के माध्यम से विवादित जमीनों और प्लॉटों के लेन-देन से जुड़ी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल हैं।

करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

कई गाड़ियां और कड़ी का कारोबार

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि फिरोज खान ने पिछले कुछ समय में अपनी पत्नी, मां और रोशनी वर्मा नामक महिला के नाम पर विभिन्न संपत्तियां खरीदी हैं। इसके अलावा, उनके पास कई वाहन होने और लकड़ी का कारोबार करने की बात भी शिकायत में कही गई है। आरोप है कि अवैध साधनों से अनुपातहीन संपत्ति अर्जित की गई है। उनके देवास स्थित आवास के पास एक नए मकान का निर्माण किए जाने का भी उल्लेख शिकायत में किया

सर्च के बाद संपत्ति का असली आकलन

लोकायुक्त पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य शिकायत में उल्लेखित संपत्तियों और अन्य ठिकानों से संबंधित दस्तावेजों एवं उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करना है। सर्च कार्रवाई पूरी होने के बाद संपत्तियों के स्वामित्व, उनकी खरीद के स्रोत और आरोपी की ज्ञात आय के अनुपात में संपत्ति की स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है।

6.26 करोड़ रुपये से अधिक है अनुपातहीन संपत्ति

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फिरोज खान की वैध स्रोतों से आय लगभग 1.93 करोड़ रुपये है, जिसमें से वेतन आय लगभग 75 लाख रुपये है। इसके विपरीत, उनकी अनुपातहीन संपत्ति 6.26 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, यह संपत्ति उनकी वैध आय से लगभग 223 प्रतिशत अधिक है, जो गंभीर वित्तीय अनियमितता को दर्शाता है।

लग्जरी वाहन और व्यावसायिक दस्तावेज भी शामिल

लोकायुक्त टीम ने देवास के गायत्री शक्तिपीठ के पास स्थित फिरोज खान के पैतृक मकान के अलावा इंदौर-देवास में कई प्लॉट, दुकानें, फ्लैट्स, कृषि भूमि के साथ लग्जरी वाहनों और व्यावसायिक फर्मों के कागजात भी जब्त किए हैं। यह दस्तावेज और संपत्ति जांच के महत्वपूर्ण सबूत हैं जो इस मामले की गंभीरता को दर्शाते हैं।

इन 15 स्थानों पर सर्च कार्रवाई

लोकायुक्त की टीम ने देवास और इंदौर सहित विभिन्न स्थानों पर संपत्तियों और अन्य ठिकानों की सर्च कार्रवाई की-
1. देवास के आदर्श नगर स्थित मकान नंबर 12-बी, जिसे आरोपी का निवास बताया गया है, तथा आदर्श नगर कॉलोनी में एक अन्य मकान।

2. इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र स्थित महेश यादव नगर में सह-आरोपी रोशनी वर्मा का आवास।

3. इंदौर की स्कीम नंबर 94 स्थित मनोरमा अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 102 और 202, जो शिकायत के अनुसार आरोपी की मां श्रीमती वहीदा खान के नाम पर खरीदे गए हैं।

4. इंदौर की श्रीनगर कॉलोनी स्थित श्रीदेवी अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर 505।

5. देवास जिले की बागली तहसील के ग्राम गजीपुरा में सर्वे नंबर 142 और 82 की कृषि भूमि।

6. देवास के राधागंज क्षेत्र में आरोपी के चालक नफीस खान का आवास।

7. देवास के इटावा स्थित पुष्पकुंज कॉलोनी में प्लॉट नंबर 04।

8. देवास के वार्ड क्रमांक 07 स्थित पुष्पकुंज कॉलोनी में सर्वे नंबर 26/1 का प्लॉट।

9. इसी क्षेत्र में सर्वे नंबर 26/1/मिन-1 पैकी पर स्थित भूखंड।

10. देवास विकास प्राधिकरण की विजय नगर कॉलोनी में एचआईजी जूनियर भवन नंबर 34।

11. देवास की इंदिरा गांधी नगर कॉलोनी में भूखंड नंबर 28 और 29।

12. सांवेर तहसील के ग्राम गुरान में विभिन्न सर्वे नंबरों की लगभग 10.2 बीघा और 11.77 बीघा भूमि।

13. देवास बायपास के पास ग्राम जेतपुरा में स्थित व्यावसायिक भूखंड।

14. ग्राम जेतपुरा में बायपास से गांव की ओर जाने वाले मार्ग के अंदर स्थित कृषि भूमि।

15. देवास जिले के ग्राम गद्दूखेड़ी में स्थित कृषि भूमि।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।