0:00
0:00 left
मौज नहीं मिशन के लिए काम कर रहा हूं; मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शहज़ादा कहकर तंज़ किया और अपने संघर्ष और ग़रीबी का ज़िक्र किया. प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “आपके आशीर्वाद से 25 साल हो गए. मोदी पर एक पैसे के घोटाले का आरोप नहीं लगा है. मेरे लिए तो मेरी ये मां-बहनें बैठी हैं, उनकी दुआ और आशीर्वाद ही मेरे लिए काफ़ी है, मुझे जीवन में किसी और चीज़ की ज़रूरत नहीं है. मैं आज भी पद-प्रतिष्ठा, सुख-समृद्धि इन सबसे दूर वैसा ही हूं जैसा आपने मुझे यहां भेजा था.

उन्होंने कहा, “मोदी, मौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुआ है. जेएमएम, कांग्रेस के नेताओं ने भ्रष्टाचार से अपार धन संपदा खड़ी की है. मेरे पास अपनी साइकिल भी नहीं है, ना मेरा कोई घर है. संपत्ति हो, राजनीति हो, सबकुछ ये अपने-अपने बच्चों के लिए अर्जित कर रहे हैं ये उनके लिए विरासत में ढेर सारी काली कमाई छोड़ कर जाएंगे. लेकिन मोदी को किसके लिए छोड़ना है भाई, ना आगे कुछ है, ना पीछे कुछ है. मेरे वारिस आप सब ही हैं. आपके बच्चे, आपके नाती-पोते यही मेरे वारिस हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत-अमेरिका संबंधों पर मोदी और जेडी वेंस की बातचीत, व्यापार से लेकर रणनीतिक साझेदारी तक कई मुद्दे चर्चा में
- Paper Leak पर PM मोदी का बड़ा ऐलान! दोषियों को जल्द सजा के लिए बनेंगी Fast Track Courts, बोले—‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’
- India-US Trade Deal: ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा, बोले- मोदी मेरे दोस्त हैं, जल्द होगी डील!
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- फाल्टा में कमल की ऐतिहासिक विजय, मोदी बोले — जनता ने डर की राजनीति को नकारा



