मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की जमकर तारीफ की और भारत-अमेरिका रिश्तों को बेहद मजबूत बताया।

समारोह में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर  ने लाइव कॉल के जरिए डोनाल्ड ट्रंप को जोड़ा। इस दौरान ट्रंप ने कहा,
“मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं। वो बेहद अच्छे इंसान हैं और मेरे दोस्त हैं। भारत और अमेरिका आज जितने करीब हैं, पहले कभी नहीं रहे। भारत मुझ पर और अमेरिका पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है।”

👉 यह भी पढ़ें:

ट्रंप ने आगे कहा, “अगर भारत को कभी किसी मदद की जरूरत पड़ेगी, तो उन्हें पता है कि किसे फोन करना है। वो सीधे हमें कॉल करेंगे। हमारी अर्थव्यवस्था रिकॉर्ड स्तर पर है, शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर है और मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।”

गौरतलब है कि 23 मई को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो  और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात हुई थी। उस दौरान सर्जियो गोर ने बताया था कि राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का आधिकारिक निमंत्रण भी दिया गया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bihar के बांकीपुर उप चुनाव में जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द,  तेज प्रताप यादव ने षड्यंत्र बताया

बांकीपुर से जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप ने कहा कि उनके कैंडिडेट के साथ सरकार के द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है। इससे पहले वीणा को कल उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब वे नामांकन दाखिल कर बाहर निकली थीं।