👉 यह भी पढ़ें:
- Bankipur की उम्मीदवार वीणा मानवी नामांकन भरते ही गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव ने दिया था टिकट
- Ranchi RSS Office Attack Mystery: दुबई से आया था टास्क? ISI और आतंकी नेटवर्क कनेक्शन के खुलासे से मचा हड़कंप!
- D-Company Crackdown: मुंबई से गिरफ्तार हुआ Dawood Ibrahim मॉड्यूल का बड़ा गुर्गा! ISI कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता
- अमेरिका में बड़ा एक्शन! ‘ऑपरेशन चेकमेट’ में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अब होगी देश निकाले की कार्रवाई
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
- तमिलनाडु में अवैध मतदान का बड़ा खुलासा, विदेश भागने से पहले 17 विदेशी नागरिक गिरफ्तार
0:00 left
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा है। इनमें से एक आतंकी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया तो वहीं दूसरे को रांची के इस्लामनगर से दबोचा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी असहर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया गया है। असहर दानिश बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है। दिल्ली में दर्ज मामले के आधार पर दिल्ली स्पेशल पुलिस की टीम तलाश कर रही थी।संयुक्त अभियान में रांची के लोअर बाजार स्थित तबारक लॉज से उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से हथियार, विस्फोटक केमिकल और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। इस मामले में 12 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।
दिल्ली में बड़े हमले की थी योजना
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 9 सितंबर को एक सीक्रेट सूचना के आधार पर आफताब नामक आतंकी को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आफताब दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की योजना बना रहा था। उसके पास से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।



