0:00
0:00 left
पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल मचाने वाले अभिषेक बनर्जी हमले मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तपन माइती और आकाश भी शामिल हैं, जिन्हें घटना से जुड़े वायरल वीडियो में कथित तौर पर देखा गया था। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में चुनाव बाद हिंसा के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान कथित तौर पर एक भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। घटना के सामने आते ही इलाके में तनाव फैल गया और राज्य की राजनीति गरमा गई।
हमले के बाद टीएमसी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे भाजपा समर्थित तत्वों का हाथ हो सकता है। हालांकि भाजपा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक बयानबाजी बताया है।
ममता बनर्जी ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अभिषेक बनर्जी को उचित चिकित्सा सुविधा मिलने में भी बाधाएं खड़ी की जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि सत्ता में बैठे लोग अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं ताकि अभिषेक को अस्पताल में भर्ती न किया जा सके।
ममता ने कहा, “कुछ लोग नहीं चाहते कि अभिषेक बनर्जी का इलाज हो। अस्पतालों और अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।”
इस पूरे घटनाक्रम के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर इस कथित हमले के पीछे कौन लोग थे और मामले में आगे क्या बड़े खुलासे होते हैं।
आपको क्या लगता है ममता के आरोपों में कितना दम है ये हमला tmc के प्रति गुस्सा है या कोई बड़ी साजिश
कमेंट बॉक्स में अपनी राय अवश्य दें
👉 यह भी पढ़ें:
- Abhishek Banerjee को हाईकोर्ट से राहत, अमातला में पार्टी ऑफिस गिराने पर रोक, शनिवार को हुई थी कार्रवाई
- TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, पार्टी में वापस आ जाएं, एक घंटे में दे दूंगा इस्तीफा
- Abhishek Banerjee : ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका, डायमंड हार्बर में दफ्तर पर चला बुलडोजर
- Abhishek Banerjee को बड़ा झटका! MP High Court ने हटाई Arrest Warrant पर रोक, क्या अब बढ़ेंगी TMC नेता की मुश्किलें?
- टीएमएसी के बंटवारे पर अभिषेक बनर्जी भी रखेंगे अपना पक्ष, स्पीकर ओम बिरला ने 19 जून को बुलाया
- Bengal Political Storm: रात 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर रेड! ताला तोड़कर घुसी पुलिस? ममता बनर्जी भी तुरंत पहुंचीं



