क्या बंगाल में गुंडागर्दी का ‘ट्रांसफर’ हो गया, टीएमसी से बड़ा गुंडा बनते जा रहे भाजपाई!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पश्चिम बंगाल में वर्षों से भाजपा ने अपनी सरकार बनने का सपना देखा। दो चुनाव में सफलता नहीं मिली तो तीसरे चुनाव में पूरी ताकत लगा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर भाजपा के कई दिग्गजों ने विधानसभा चुनाव में बंगाल में डेरा डाला। दीदी यानी ममता बनर्जी पर हर तरह के हथकंडे अपनाए गए, परिणामस्वरूप जनता ने भाजपा को जिता दिया या भाजपा वहां जीत गई।

पूरे चुनाव में पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने चिल्ला-चिल्ला कर टीएमसी की गुंडागर्दी को टारगेट किया। अल्पसंख्यकों का मुद्दा उठाया। कटमनी की बात की। टीएमसी की गुंडागर्दी के कारण मृत भाजपा कार्यकर्ताओं को याद किया और उनके परिवारों से मिलकर माहौल भी बनाया।

जनता को लगा कि भाजपा ठीक कह रही है। जब पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह कह रहे हैं कि गुंडागर्दी से मुक्ति दिला देंगे तो सही ही कह रहे। परिणाम आए और कभी ममता बनर्जी और टीएमसी के खास रहे सुवेंदु अधिकारी को सीएम की कमान मिली। जनता ने भी खूब ढोल बजाए, जयश्रीराम के नारे के साथ फूल उड़ाए।

कुछ ही दिन बाद फिर वही सब शुरू हो गया। जगह-जगह मारकाट मचने लगी। पहले भाजपा के दफ्तर और नेता-कार्यकर्ता निशाने पर रहते थे, अब टीएमसी टारगेट पर है। टीएमसी के दफ्तर तोड़े जा रहे हैं, उनके कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा जा रहा है। और तो और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ भी मारपीट हो जा रही है। सरकारी एजेंसियों के छापे, नोटिस और जांच तक तो सही है, लेकिन एक विरोधी पार्टी के नेता पर इस तरह के हमले क्या शोभा देते हैं?

बंगाल की विडंबना है कि वह उसे कभी गुंडागर्दी से मुक्ति नहीं मिली। ममता बनर्जी ने कम्युनिस्ट पार्टियों की गुंडागर्दी से मुक्ति दिलाने का नाम लेकर सत्ता हासिल की। फिर खुद ही उनकी पार्टी गुंडागर्दी में कम्युनिस्टों से भी आगे निकल गई। अब भाजपा भी टीएमसी की गुंडागर्दी से मुक्ति का नारा देकर सत्ता में आई है और वह भी टीएमसी की राह पर चल पड़ी है।

बंगाल की जनता सोच रही है…सिर्फ झंडे का रंग बदला है…चेहरे भी वही हैं और उनकी सोच भी वही…

क्या एक बार फिर बंगाल की जनता के साथ खेला हो गया…

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शाहरुख, टाइगर और अजय देवगन ने FDA नोटिस का जवाब दिया, सुनवाई पूरी

शाहरुख, टाइगर और अजय देवगन ने महाराष्ट्र FDA के पान मसाला सरोगेट विज्ञापन नोटिस का जवाब दिया। सुनवाई पूरी होने के बाद कानूनी प्रक्रिया जारी है।

विदेशी फंडिंग कानून पर JPC में चर्चा, SBI प्रमुख ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

विदेशी फंडिंग कानून पर JPC में चर्चा हुई, SBI प्रमुख ने खातों और लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विपक्ष ने समय सीमा बढ़ाने की मांग की।

एक पखवाड़े में दूसरी बार MP आएंगे राहुल गांधी, 1 अक्टूबर को बालाघाट में मृत आदिवासी परिवारों से करेंगे मुलाकात

राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट दौरे पर आएंगे और मृत आदिवासी परिवारों से मुलाकात करेंगे। यह मध्य प्रदेश का उनका दूसरा दौरा होगा।

1 अक्टूबर से WhatsApp बिजनेस मैसेजिंग पर नए चार्ज लागू, जानें कितने होंगे खर्च

1 अक्टूबर से WhatsApp बिजनेस मैसेजिंग पर नए चार्ज लागू होंगे। बड़े व्यवसायों को अब WhatsApp बिजनेस मैसेजिंग के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूजा सिंह ने एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता

दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूजा सिंह ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर महिलाओं की ऊंची कूद में भारत को 24 साल बाद पदक दिलाया। उनकी कहानी प्रेरणादायक है।

भाजपा मुख्यालय में 4 घंटे मंथन, नितिन नवीन ने नेताओं को जमीन पर उतरने को कहा

भाजपा मुख्यालय में 4 घंटे मंथन के दौरान नितिन नवीन ने पदाधिकारियों को जमीन पर उतरने और संगठन को मजबूत करने को कहा।

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पंजाब के शाही इमामों ने जताया कड़ा विरोध

पंजाब के शाही इमामों ने धीरेंद्र शास्त्री बयान पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणियां वापस लेने को कहा है।

राहुल गांधी ने वोट चोरी और SIR पर नया प्लान किया घोषित, संसद से गलियों तक विरोध

राहुल गांधी ने वोट चोरी और SIR पर नया प्लान किया घोषित। कांग्रेस संसद से गलियों तक विरोध प्रदर्शन बढ़ाएगी। जानिए नई रणनीति।

कोच्चि में 67 साल के व्यक्ति ने पत्नी को चाकू से मार डाला, फिर बेटे को बताई करतूत

कोच्चि में 67 साल के व्यक्ति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या की घटना से परिवार और समाज में सदमा। आरोपी ने बेटे को खुद दी वारदात की जानकारी।

सिरोंचा के जंगल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, दो जिंदा पैंगोलिन और बाघ के अंग बरामद

महाराष्ट्र के सिरोंचा जंगल में वन्यजीव तस्करी का खुलासा हुआ। दो जिंदा पैंगोलिन और बाघ के अंग बरामद किए गए।