कोलकाता। पश्चिम बंगाल में साउथ 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमस सांसद अभिषेक बनर्जी के अमतला स्थित पार्टी ऑफिस का अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की है। प्रशासन के मुताबिक, यह बहुमंजिला दफ्तर बिना किसी स्वीकृत बिल्डिंग प्लान के और नियमों की धज्जियां उड़ाकर बनाया गया था।
शनिवार सुबह जब प्रशासन की टीमें भारी-भरकम बुलडोजर मशीनों के साथ अमतला पहुंचीं, तो वहां हड़कंप मच गया। किसी भी संभावित विरोध या हंगामे से निपटने के लिए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की गई थी और एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड व इमरजेंसी सर्विसेज को भी मुस्तैद रखा गया था। जैसे ही अवैध हिस्से पर पीला पंजा चला, वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और जश्न मनाया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Abhishek Banerjee को हाईकोर्ट से राहत, अमातला में पार्टी ऑफिस गिराने पर रोक, शनिवार को हुई थी कार्रवाई
- TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, पार्टी में वापस आ जाएं, एक घंटे में दे दूंगा इस्तीफा
- Abhishek Banerjee को बड़ा झटका! MP High Court ने हटाई Arrest Warrant पर रोक, क्या अब बढ़ेंगी TMC नेता की मुश्किलें?
- टीएमएसी के बंटवारे पर अभिषेक बनर्जी भी रखेंगे अपना पक्ष, स्पीकर ओम बिरला ने 19 जून को बुलाया
- Bengal Political Storm: रात 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर रेड! ताला तोड़कर घुसी पुलिस? ममता बनर्जी भी तुरंत पहुंचीं
- TMC में चल रही उठापटक के बीच पहली बार बोले अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी को लेकर कह दी बड़ी बात
दो नोटिस के बाद हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक, यह मामला सीधे तौर पर एक रसूखदार कंपनी से जुड़ा है। जिस जमीन पर यह आलीशान पार्टी ऑफिस खड़ा था, वह कथित तौर पर ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ नामक कंपनी के नाम पर खरीदी गई थी। प्रशासन के सूत्रों ने खुलासा किया है कि इस निर्माण को लेकर संबंधित पक्षों को पहले दो बार कानूनी नोटिस जारी कर जमीन के मालिकाना हक और कंस्ट्रक्शन से जुड़े वैध दस्तावेज पेश करने को कहा गया थ। जब इन दोनों नोटिसों का कोई जवाब नहीं मिला और 15 जुलाई को दी गई सुनवाई की तारीख पर भी कोई ठोस सफाई नहीं दी गई, तब कार्रवाई की गई।
भाजपा ने किया कार्रवाई का स्वागत
अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से सांसद हैं और अमतला इसी संसदीय क्षेत्र का एक बेहद अहम हिस्सा माना जाता है। ऐसे में उनके दफ्तर पर हुई इस कार्रवाई ने बंगाल की सियासत गर्मा दी है। भाजपा विधायक अग्निश्वर नस्कर ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा कि यह अवैध ढांचा पूरी तरह से सत्ता के रसूख का इस्तेमाल करके बनाया गया था, जिसमें किसी भी नियम का पालन नहीं हुआ।



