नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है। दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों से जंतर मंतर खाली करने की अपील कर रही है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। इधर, विपक्ष ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
केजरीवाल बोले-मोदी सरकार की हार
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि इतना अहंकार ठीक नहीं है। सोनम वांगचुक जबरन उठाने की बजाय, मोदी सरकार को सोनम वांगचुक से बात करनी चाहिए थी। कॉकरोच आंदोलन को कुचलने की बजाय, देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था सुधारो, सोनम वांगचुक के साथ ज़बरदस्ती मोदी सरकार की हार है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सोनम वांगचुक ICU में भर्ती, पत्नी गीतांजलि अंगमो की भावुक अपील—‘उन पर अपनी उम्मीदों और राजनीतिक सोच का बोझ मत डालिए’
- सोनम वांगचुक अनशन खत्म, PM मोदी ने जल्द स्वस्थ होने की दी शुभकामना; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रदर्शन जारी
- NEET पेपर लीक पर बड़ा अपडेट: अनशन ख़त्म कर बोले सोनम वांगचुक, सरकार ने मानी ये 3 बड़ी मांगें
- सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, सरकार से बातचीत के बीच आंदोलन पर नजर
- NEET पेपर लीक पर घिरी सरकार! राहुल गांधी के धरने के बाद बदली रणनीति, सोनम वांगचुक से मुलाकात और संसद में चर्चा पर बनी सहमति
- Parliament March 2026: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, बोले- ‘इन शर्तों पर आज खत्म कर दूंगा अनशन’; दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
अखिलेश यादव ने भी की निंदा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा- सोनम वांगचुक को ‘बल-प्रयोग’ करके, जबरदस्ती उनको आमरण अनशन स्थल से उठाकर ले जाना अत्यंत निंदनीय समाचार है। आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर में पूरे देश और संपूर्ण विश्व में फैल चुकी है। सारी दुनिया और देशभर में सोनम वांगचुक को लेकर गहरी चिंता है और भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश भी। जो लोग सादी वर्दी में इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए धोखे से घुसे थे, उनकी पहचान सार्वजनिक की जाए।
आप सांसद संजय सिंह का सरकार पर वार
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा, ये क्या गुंडागर्दी चल रही है? मोदी जी ये सत्ता का अहंकार लंबे समय तक नही चलता। जिस युवा पर लठ्ठ चला रहे हो, यही आपका तख्त उखाड़ेगा। एक शख्स सोनम वांगचुक जो पिछले 21 दिनों से आमरण अनशन पर है, उनकी मांगें सुनने के बजाय उसको जबरन गिरफ्तार करके हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया।’
प्रियंका चतुर्वेदी ने भी सरकार को घेरा
शिवसेना (यूबीटी) की पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- उनका अनशन खत्म करवाने के लिए किसी मंत्री को भेजने के बजाय सरकार ने दिल्ली पुलिस को भेजा, लोग इसे भूलेंगे नहीं। प्रियंका ने लिखा-सोनम जी, हमें आपकी जरूरत है ताकि आप आगे भी संघर्ष जारी रख सकें। हो सकता है मुझे इस बयान के लिए ट्रोल किया जाए, लेकिन फिर भी मैं कहूंगी कि CJP अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए वांगचुक को ‘बलि का बकरा’ नहीं बना सकता।
पवन खेड़ा बोले- कमिश्नर बदलते ही एक्शन
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान ने हर नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध करने का अधिकार दिया है, लेकिन ऐसा लगता है कि गृह मंत्रालय इस अधिकार को खत्म करना चाहता है.।दिल्ली पुलिस सीधे गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है। गृह मंत्रालय ने ही एक दिन पहले पुराने कमिश्नर को हटाकर दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति की थी। अगर उनकी पहली बड़ी कार्रवाई शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर सख्ती करना है, तो यह चिंता की बात है। इससे लगता है कि सरकार संविधान से ज्यादा राजनीतिक आदेशों को महत्व दे रही है।



