👉 यह भी पढ़ें:
- Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: चढ़ावे में कथित चोरी पर पहली बार बोले चंपत राय, SIT की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार
- रुपया रिकॉर्ड गिरावट पर: पहली बार 93 के पार, डॉलर की मजबूती से बढ़ा दबाव
- रजनीकांत और कमल हासन पहली बार साथ आएंगे ‘थलाइवर 173’ में; 2027 की पोंगल पर रिलीज होगी फिल्म
- ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार फेंका 90 मीटर से लंबा थ्रो
- ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार फेंका 90 मीटर से लंबा थ्रो
- पहली बार ट्रंप का कबूलनामा: भारत-पाक नेताओं ने मिलकर लिया संघर्ष रोकने का फैसला, हो सकता था परमाणु युद्ध
0:00 left
सिंहभूम के नक्सल प्रभावित इलाकों में पहली बार होगा मतदान
झारखंड में सिंहभूम लोकसभा सीट के माओवादी गढ़ के कई आंतरिक इलाकों में 13 मई को पहली बार या लंबे अंतराल के बाद मतदान होगा। यहां दुनिया का सबसे घना सारंडा जंगल भी है, जहां लोग रहते हैं। ऐसे में फैसला लिया गया है कि यह लोग भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें, इसके लिए हेलीकॉप्टर की मदद से कर्मचारियों और सामग्रियों को पहुंचाया जाएगा। साथ ही दूर दराज इलाकों में 118 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप चौधरी ने कहा, हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि कोई भी व्यक्ति वोट डालने से न रह जाए। हमने कई इलाकों की पहचान की है जहां पहली बार या करीब दो दशक बाद मतदान होगा क्योंकि ये इलाके माओवादी उग्रवाद से बुरी तरह प्रभावित हैं।’
गौरतलब है, हालात में सुधार होने के बावजूद सिंहभूम अभी भी देश के सबसे अधिक वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों में से एक है। पिछले साल यहां माओवाद से संबंधित 46 घटनाएं हुई थीं और 22 लोगों की मौत हो गई थी।



