धनबाद कोल वाशरी में बड़ा हादसा, कोयले के ढेर में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

धनबाद। झारखंड के धनबाद में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की मुनीडीह कोल वाशरी में शनिवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। कोयले के ढेर के नीचे दबने से 4 मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में कई मजदूरों के दबे होनी का आशंका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल की कोल वाशरी प्रोजेक्ट में शनिवार शाम करीब पांच बजे ये हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत राहत और बचाव का कार्य शुरू किया गया। अब तक मौके से 4 शव बरामद किए जा चुके हैं। दबे हुए अन्य मजदूरों को निकालने के लिए  राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। मलबा हटाकर उनकी तलाश की जा रही है।  

👉 यह भी पढ़ें:

अचानक गिर गई स्लरी

बताया जाता है कि मुनीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत संचालित बीसीसीएल की कोल वाशरी प्रोजेक्ट में शनिवार शाम करीब पांच बजे यह हादसा हुआ। ट्रक में स्लरी (कोयला पाउडर) लोडिंग के दौरान अचानक स्लरी गिरने से कई ठेका मजदूर दब गए। मजदूरों का आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ है। बीसीसीएल प्रबंधन और ठेका कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर लोडिंग के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं थे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bihar के बांकीपुर उप चुनाव में जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द,  तेज प्रताप यादव ने षड्यंत्र बताया

बांकीपुर से जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप ने कहा कि उनके कैंडिडेट के साथ सरकार के द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है। इससे पहले वीणा को कल उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब वे नामांकन दाखिल कर बाहर निकली थीं।