झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट, किसानों के आंदोलन में होने वाले थे शामिल, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को रविवार हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। सोरेन आज वहां किसानों की जमीन बचाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। ये जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर के दी है।

चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नगड़ी के आदिवासी किसानों की आवाज उठाने से रोकने के लिए झारखंड सरकार ने आज सुबह से मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सरकार की दमनकारी नीति का हिस्सा है। अपनी नजरबंदी पर झारखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चंपई सोरेन ने कहा क जब डीएसपी साहब यहां आए और कहा कि आज मुझे हिलना नहीं है, मतलब घर से बाहर नहीं निकलना है, तो मैं समझ गया कि वो मुझे कहीं जाने नहीं देंगे। तो मैंने कहा कि ठीक है, अगर प्रशासन और सरकार ने कोई फैसला लिया है तो हम उसका उल्लंघन नहीं करेंगे।

सोरेन ने की थी नगड़ी जाने की घोषणा

सोरेन ने शनिवार को घोषणा की थी कि वे 24 अगस्त को नगड़ी जाएंगे और किसानों की उपजाऊ जमीन बचाने की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि अस्पताल का विरोध नहीं है, बल्कि रिम्स-2 के लिए स्मार्ट सिटी या अन्य बंजर जमीन का उपयोग हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का पैटर्न साफ है–आदिवासी समाज की आवाज उठाने वालों को फर्जी मामलों या एनकाउंटर के जरिए दबाने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा ने राज्य सरकार पर लगाया आरोप

प्रदेश भाजपा ने सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा कि झारखंड के आदिवासी एवं मूलवासियों की खेतिहर जमीन की सुरक्षा हेतु आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पर भी इस ठगबंधन सरकार ने पाबंदी लगाई। यह सीधा–सीधा तानाशाही है और दमनकारी मानसिकता को दर्शाता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।