दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में रविवार सुबह एक चार मंला इमारत में भयानक आग लग गई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक नौ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, दूसरी मंजिल के पीछे की ओर पांच शव मिले, वहीं एक शव पीछे के हिस्से में मिला और सबसे ऊपरी मंजील से तीन शव बरामद किए गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; सरकार ने देश में घोषित किया आपातकाल
आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक बचाव अभियान के दौरान 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
यह हादसा इलाके के लोगों के लिए गहरा सदमा बनकर सामने आया है, और प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।



