Stock Market: महीने के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी चाल, सेंसेक्स और निफ्टी की मामूली बढ़त के साथ शुरुआत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। जुलाई महीने के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 31 जुलाई को शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 70.51 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,998.66 के स्तर पर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी  भी 44.30 अंक की तेजी के साथ 24,361.45 पर ओपन हुआ।

सेंसेक्स के 21 शेयर हरे निशान में

आज के कारोबार में बीएसई के 30 शेयरों में से 21 हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 9 शेयर लाल निशान में बने हुए हैं। वहीं, एनएसई निफ्टी के टॉप-50 शेयरों में से 29 मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे हैं, जबकि 19 स्टॉक्स में गिरावट बनी हुई है।

ऑटो इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मिडकैप, स्मॉलकैप और लार्जकैप इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं, डिफेंस सेक्टर में भी बढ़त देखी जा रही है। एनर्जी सेक्टर के शेयरों में गिरावट है। जबकि, ऑटो सेक्टर में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। यह इंडेक्स 762 अंकों से अधिक की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। बैंकएक्स इंडेक्स में भी मामूली बढ़त है।

फाइनेंस शेयरों में भी दिखी तेजी

बाजार में सपाट रुख के बीच ऑटोमोबाइल, फाइनेंस और मेटल सेक्टर्स के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की जा रही है। इनमें बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे शेयर टॉप गेनर्स में शामिल हैं। बजाज फाइनेंस में 6.20%, बजाज फिनसर्व में 4.11%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.08%, श्रीराम फाइनेंस में 2.12% तथा           मारुति सुजुकी व बीईएल में क्रमशः 0.61% और 1.01% की तेजी नजर आई।  सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी ऑटो 0.96%, निफ्टी मेटल 0.60%, निफ्टी फार्मा 0.59% और पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.38% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

आज आईटी शेयरों में दिखी गिरावट

आज के कारोबार में टेक और आईटी कंपनियों के शेयरों में जोरदार बिकवाली देखी जा रही है। एनएसई पर निफ्टी आईटी अकेला ऐसा सेक्टोरल इंडेक्स है, जो 2.26 फीसदी टूटकर लाल निशान में कारोबार करता नजर आया। इसी तरह टीसीएस में 2.91%, इंफोसिस में 2.74%, विप्रो में 1.87% की, एचसीएल टेक में  1.45% व टेक महिंद्रा में 0.83% की गिरावट दिखी।

आज एशियाई बाजारों के हाल

आज एशियाई बाजारों में चौतरफा तेजी और ऐतिहासिक रिकवरी देखी जा रही है.। कल रात अमेरिकी शेयर बाजार में टेक शेयरों में आई तेजी और Microsoft, Amazon जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के शानदार नतीजे के दम पर आज पूरे एशियाई बाजार में खरीदारों ने जबरदस्त वापसी की है। इस दौरान सबसे ज्यादा तेजी दक्षिण कोरिया के कोस्पी (Kospi) में आई है, जो 14% से ज्यादा चढ़ चका है। ऐसा चिप बनाने वाली बड़ी कंपनियों SK Hynix और Samsung Electronics के शेयरों में उछाल के कारण हुआ। इन दोनों कंपनियों के शेयरों में 20-25% तक की रिकॉर्ड तेजी के कारण बाजार में कुछ समय के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। इसके अलावा,  जापान के बेंचमार्क निक्केई 225 में 0.64% का उछाल आया है। टॉपिक्स ने भी 1.94% की बढ़त हासिल की है।

अमेरिकी शेयर बाजारों भी तेजी

कल रात अमेरिकी शेयर बाजर में बढ़त दर्ज की गई क्योंकि एआई बेस्ड टेक शेयरों की जमकर खरीदारी की गई। माइक्रोसॉफ्ट के मजबूत क्लाउड रेवेन्यू (Azure में 43% की बढ़त) और अमेजन के एआई इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च पर सकारात्मक बयानों से भी निवेशकों को भरोसा दिलाने में मदद मिली। दिग्गज चिप कंपनियों जैसे कि AMD में 6% और Nvidia में 4.8% की भारी तेजी आई। इस दौरान नैस्डैक कंपोजिट 2.8% बढ़कर 25,122.18 पर बंद हुआ, जिससे लगातार छह दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 613.92 अंक या 1.2% उछलकर 52,208.06 पर बंद हुआ। इसी तरह से S&P 500 ने 1.7% की बढ़त हासिल करते हुए 7,437.63 पर बंद हुआ।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा: तेज गर्मी, कम बारिश और पर्यावरण पर बड़ा प्रभाव

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा बढ़ा है, जिससे तेज गर्मी और कम बारिश की संभावना है। वैज्ञानिकों ने पर्यावरण निगरानी बढ़ाने की चेतावनी दी है।

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू, पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी शामिल है। ये योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती हैं।

एमपी: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी नई मादा चीता CCB-2, चीतों का कुनबा बढ़ेगा

मध्यप्रदेश में कूनो से गांधी सागर नई मादा चीता CCB-2 पहुंचने वाली है। इससे चीतों का कुनबा बढ़ेगा और प्रोजेक्ट चीता को मजबूती मिलेगी।

मध्यप्रदेश में पहली बार, छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा

मध्यप्रदेश में पहली बार छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा मिलेगी। नए नियमों से न्याय प्रक्रिया में सुधार होगा।

भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज

राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों की आवाज को भाजपा सरकार तक पहुंचाया। भाजपा ने कार्यक्रम में बाधाएं डालीं, लेकिन छात्रों की मांगें जोर पकड़ रही हैं।

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 IPS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है जिसमें 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। नोएडा, आगरा और कानपुर में पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव।

भारत ने नेपाल को भेजा 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री, जयशंकर ने अपडेट दिया

भारत ने नेपाल को हाल ही में आई बाढ़ के बाद 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस सहायता का विस्तृत अपडेट दिया।

संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला, UPI टैक्स पर बोले- अमेरिका को दे रहे प्रोटेक्शन मनी

संजय राउत ने UPI टैक्स को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को प्रोटेक्शन मनी दी जा रही है। इस बयान ने सियासी विवाद बढ़ाया है।

अजीत डोभाल ने कहा, भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी

अजीत डोभाल ने भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। यह वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी, एक की मौत

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। सुरक्षा नियमों पर सवाल उठे।