अहमदाबाद। गुजरात के बनासकांठा जिले में शनिवार को एक ट्रक की एसयूवी से जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना अबू–पालनपुर राजमार्ग पर इकबालगढ़ गांव के निकट शाम लगभग सात बजे हुई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि गुजरात से राजस्थान की ओर जा रहे एक ट्रक की विपरीत दिशा से आ रही एक एसयूवी से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार राजस्थान के नौ व्यक्ति एक मरीज के इलाज के लिए एसयूवी में पालनपुर जा रहे थे। इकबालगढ़ के निकट, एसयूवी की टक्कर एक ट्रक से हो गई, जो डिवाइडर को पार करके सड़क के दूसरी ओर जा गिरा। एसयूवी में सवार एक महिला और दो पुरुष घायल हो गये और उन्हें निकटवर्ती एक अस्पताल में ले जाया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
- Dhar में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले से भिड़ी ईको वैन, महाकाल से लौट रहे गुजरात के छह लोगों की मौत



