धार। रविवार दोपहर धार-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक ट्राला और मारुति ईको वैन की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें गुजरात के वडोदरा से आए 6 युवकों की मौत हो गई। सभी युवक उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे में एक अन्य युवक के घायल होने की सूचना है।
गलत दिशा से आ रहा था ट्रॉला
प्राप्त जानकारी के अनुसार बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर लोहे के सामान से भरा एक ट्रॉला (GJ 39 DB 9248) रॉन्ग साइड से अनियंत्रित गति में उज्जैन की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही ईको वैन की ट्रॉले से आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ईको वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रॉला ड्राइवर फरार हो गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
- Chamba Bus Accident: चुराह में बड़ा सड़क हादसा, दूसरी सड़क पर जा गिरी निजी बस; ड्राइवर-कंडक्टर समेत 8 की मौत
कांच तोड़कर निकाले शव
हादसे की सूचना मिलते ही बदनावर टीआई अमित सिंह कुशवाह, तहसीलदार सुरेश नागर और एसडीएम प्रियंका मिमरोद पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर कार की खिड़की का कांच तोड़ा और कड़ी मशक्कत के बाद शवों और गंभीर रूप से घायल युवक को बाहर निकाला।घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से बदनावर सिविल अस्पताल भेजा गया। सभी मृतकों के शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
लोहे के सामान से भरा था ट्रॉला
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रॉला क्रमांक जीजे 39 डीबी 9248 बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर रॉन्ग साइड से उज्जैन की ओर जा रहा था। ट्रॉले में लोहे का सामान भरा हुआ था। वहीं मारुति ईको वैन क्रमांक जीजे 17 सीके 6134 उज्जैन से गुजरात की ओर जा रही थी। दोनों वाहनों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।



