कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर रविवार को हमला किया गया। यह हमला उत्तर 24 परगना के हलीशहर में मे हुआ। लोगों ने काफिला रोक कर उस पर पानी, पत्थर और जूते फेंके। ममता तृणमूल कांग्रेस के दिवंगत कार्यकर्ता बिरजू केओट के परिवार से मिलने जा रही थीं।
चोर-चोर के नारे भी लगे
बताया जाता है कि रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर 24 परगना के बिजपुर पहुंचीं। वह पुलिस हिरासत में कथित तौर पर तबीयत बिगड़ने के बाद जान गंवाने वाले टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान उनके काफिले को प्रदर्शनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। ममता बनर्जी का आरोप है कि उनकी कार पर पत्थर, जूते और कीचड़ फेंका गया। उनके खिलाफ ‘चोर’ के नारे भी लगाए गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- West Bengal: कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-जिसे जहां जाना है 21 जुलाई से पहले चला जाए
- Mamata Banerjee को एक और झटका, टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा
- Mamata Banerjee ने कहा-भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, भतीजे अभिषेक बनर्जी का किया बचाव
- Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने जारी किया वीडियो संदेश-मुझे चुप कराना है तो मेरी जान लेनी होगी
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- West Bengal Politics: Baruipur Murder Case पर गरमाई सियासत, TMC का आरोप- ‘Mamata Banerjee को घर से निकलने से रोका’
ममता ने कहा-पुलिस की मौजूदगी में हुआ हमला
हमले के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मेरी गाड़ी पर बहुत बड़े-बड़े पत्थर मारे गए। लोग पुलिस के सामने ही आकर हमला कर रहे थे। हम बहुत किस्मत वाले थे, अगर गाड़ी की खिड़की खुली होती, तो हमारे सिर फूट जाते और हम सबकी जान भी जा सकती थी। यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ है।
मृतक की पत्नी ने पुलिस पर लगाए थे आरोप
दरअसल ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और पूर्व पार्षद के पति बिरजू केओट के घर पहुंची थीं, उनकी कल संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस पर बेरहमी से पीटने और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया था। मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि शुक्रवार रात पुलिस गिरफ्तार कर ले गई थी। पुलिस लॉकअप में उसे बुरी तरह पीटा गया है। अगले दिन वह पुलिस लॉकअप में अचेत अवस्था में मिले थे। मृतक की पत्नी का दावा है कि वह रात में जाकर अपने पति से मिलकर आई थी, वह ठीक थे, फिर सुबह कैसे मौत की खबर आई? उनका कहना है कि मेरे पति के साथ पुलिस हिरासत में मारपीट की गई थी। मृतक की पत्नी का दावा है कि उनके पति के शरीर पर चोट और खून के गहरे निशान थे। उन्हें रस्सी से बांधकर पीटा गया था।



