उत्तर 24 परगना में अमोनिया गैस लीक: बर्फ कारखाने से 25 ग्रामीण बीमार, सड़क पर उतरे लोग

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से हड़कंप मच गया। हाड़ोवा थाना क्षेत्र के शापुकुर इलाके में रविवार रात एक बर्फ कारखाने से अमोनिया गैस लीक होने के बाद बच्चों और महिलाओं समेत कम से कम 25 ग्रामीण बीमार पड़ गए। सभी प्रभावित लोगों को इलाज के लिए हाड़ोवा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार देर रात की है । जानकारी के अनुसार  बर्फ कारखाने से अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हुआ और कुछ ही समय में गैस आसपास के रिहायशी इलाके में फैल गई। गैस के प्रभाव से लोगों को सांस लेने में परेशानी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने लगीं। देखते ही देखते इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही हाड़ोवा थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। गैस रिसाव को नियंत्रित करने की कोशिश की गई और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई।

कारखाना बंद कराने की मांग, सड़क पर प्रदर्शन

घटना के बाद स्थानीय लोगों में कारखाना प्रबंधन के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने बेड़ाचांपा-हाड़ोवा मार्ग को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर टायर जलाए।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि बर्फ कारखाने से पहले भी गैस रिसाव की घटनाएं सामने आती रही हैं। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं से आसपास रहने वाले लोगों की जान और स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कारखाने को बंद कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि अमोनिया गैस रिसाव की वजह क्या थी और कारखाने में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पतंजलि गाय के घी का एक बैच असुरक्षित, मध्यप्रदेश में बाजार से वापस लेने के आदेश

मध्यप्रदेश में पतंजलि के गाय के घी के एक बैच को असुरक्षित पाए जाने पर बाजार से वापस लेने के आदेश दिए गए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बिक्री और वितरण रोकने के निर्देश जारी किए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव के वकील को फटकारा, चेक बाउंस रकम जल्द जमा करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव के वकील को फटकार लगाई। 13 अक्टूबर तक 2 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया गया।

यशवंत क्लब में निर्माण टेंडर पर विवाद : जो सदस्य हर फैसले में रहे साथ, वही अब उठा रहे आपत्ति

यशवंत क्लब के सदस्यों ने निर्माण टेंडर प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है। प्रबंधन समिति ने इन आपत्तियों को खारिज करते हुए विकास कार्य जारी रखने का पक्ष रखा है।

1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नए GST नियम, 10 हजार से कम टैक्स पर नोटिस नहीं मिलेगा

1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नए GST नियम, 10 हजार रुपये से कम टैक्स पर नोटिस नहीं मिलेगा। जीएसटी परिषद ने बड़े सुधारों को मंजूरी दी।

बंटी नागर सुसाइड केस : क्या देनदारी से ज्यादा लेनदारी से परेशान थे प्रॉपर्टी कारोबारी?

इंदौर के बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के पीछे आर्थिक लेनदेन की जटिलताएं सामने आई हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

अयोध्या में अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को चुनाव लड़ने की चुनौती दी

अयोध्या में चुनाव लड़ने की चुनौती को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुला संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर योगी को हिम्मत है तो अयोध्या से चुनाव लड़ें।

जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर सूर्यकिरण और सारंग के दमदार करतब, वायुसेना दिवस पर भव्य एयर शो

जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर वायुसेना दिवस पर सूर्यकिरण और सारंग के दमदार करतबों ने भव्य एयर शो का रंग जमाया।

शेयर बाजार में सेंसेक्स 1100 अंक गिरा, निवेशकों के 11 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में सेंसेक्स 1100 अंक गिरा। निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये डूबने से बाजार में भारी बेचैनी दिखी। RBI की नीति और वैश्विक दबाव मुख्य कारण हैं।

कंगना रनौत ने अश्लील AI कंटेंट के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की, नोटिस हुआ जारी

कंगना रनौत ने अश्लील AI कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने नोटिस जारी किया और सुनवाई 8 अक्टूबर 2026 को होगी।

सीएम मोहन यादव ने मुंबई में कहा, मध्यप्रदेश में निवेश का बेहतरीन माहौल

सीएम मोहन यादव ने मुंबई में कहा, मध्यप्रदेश में निवेश का बेहतरीन माहौल है। उन्होंने उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के अवसरों के लिए आमंत्रित किया।