वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस स्वतंत्रता सेनानी सावरकर के प्रपौत्र सत्यकी सावरकर ने अपने वकील संग्राम कोल्हाटकर के माध्यम से भेजा। नोटिस में सोनिया गांधी से 15 दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने और विवादित अंशों में सुधार की मांग की गई है।
सावरकर पर टिप्पणी को लेकर कानूनी नोटिस भेजा
सत्यकी सावरकर ने सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के दो पन्नों पर लिखी गई बातों पर आपत्ति जताई है। यह पुस्तक हार्पर कॉलिन्स पब्लिशर्स इंडिया द्वारा 10 नवंबर 2026 को प्रकाशित की गई। नोटिस में कहा गया है कि पृष्ठ 201 और 443 पर सावरकर के बारे में लिखी गई टिप्पणियां तथ्यात्मक रूप से गलत, ऐतिहासिक रूप से भ्रामक और मानहानिकारक हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- निशिकांत दुबे ने लगाया आरोप, कहा इंदिरा गांधी ने सोनिया को दी थी मारुति कंपनी
- राहुल गांधी ने BJP-RSS पर साधा निशाना, कहा नफरत प्यार से दूर रखती है
- राहुल गांधी ने किताब लॉन्च में साझा किया राजीव-सोनिया की पहली मुलाकात का किस्सा
- सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर हमला: पैरों तले जमीन खिसक चुकी है
- सोनिया गांधी की आत्मकथा पर निशिकांत दुबे का तीखा हमला, कहा-भारतीय संस्कृति की समझ नहीं
- कंगना रनौत ने सोनिया गांधी को बताया रहस्यमयी विदेशी, लगाये गंभीर आरोप

पुस्तक के पृष्ठ 201 और 443 पर विवाद
नोटिस के अनुसार, पृष्ठ 201 पर सावरकर द्वारा अंग्रेजों को दया याचिकाएं लिखने और अपने संगठन के सदस्यों के मुखबिर के रूप में काम करने का उल्लेख किया गया है। वहीं, पृष्ठ 443 पर उन्हें हिंदुत्व की उस विचारधारा का संस्थापक बताया गया है, जिसमें भारत को हिंदू-प्रधान राष्ट्र के रूप में पेश किया गया है। सत्यकी सावरकर का कहना है कि ये बातें सावरकर के ऐतिहासिक योगदान और विचारधारा का गलत चित्रण करती हैं।
15 दिन में माफी और सुधार की मांग
नोटिस में सोनिया गांधी से स्पष्ट रूप से बिना शर्त माफी मांगने, सार्वजनिक स्पष्टीकरण देने और पुस्तक में आवश्यक सुधार करने की मांग की गई है। इसके अलावा, उनसे उन दावों के समर्थन में सबूत भी प्रस्तुत करने को कहा गया है। सत्यकी सावरकर ने पुस्तक से आपत्तिजनक अंश हटाने या संशोधित करने की भी मांग की है।

सोनिया गांधी को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि 15 दिन के भीतर मांगे पूरी नहीं की गईं तो सत्यकी सावरकर पुणे जिला न्यायालय या सक्षम अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। वकील संग्राम कोल्हाटकर के माध्यम से भेजे गए इस नोटिस में कहा गया है कि सोनिया गांधी को उक्त पुस्तक के प्रकाशन और बिक्री से होने वाले प्रभाव का जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
सावरकर के सम्मान से जुड़े तथ्यों का हवाला
नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सावरकर के सम्मान में विशेष डाक टिकट जारी करवाया था। इसके अलावा, इंदिरा गांधी ने स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के लिए अपने निजी खाते से 11 हजार रुपये का योगदान भी दिया था। सत्यकी सावरकर ने इन सरकारी अभिलेखों और इंदिरा गांधी के योगदान का हवाला देते हुए सोनिया गांधी से पूछा है कि पुस्तक की टिप्पणियों को कैसे उचित ठहराया जा सकता है।



