कोलकाता। विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद ममता बनर्जी की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। आज गुरुवार को टीएमसी की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने इस्तीफा दे दिया। इस पर ममता बनर्जी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिसे जहां जाना है, 21 जुलाई से पहले बोरिया बिस्तर लेकर चला जाए।
जो जहां जाना चाहे, चला जाए
ममता बनर्जी ने बताया कि कोयल ने ई-मेल करके पहले ही अपने इस्तीफे की जानकारी दे दी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा, ईडी और सीबीआई के दबाव में जो जहां जाना चाहता है चला जाए। ममता ने अपने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा है कि उन्होंने जो पार्टी बनाई है, उसे कलंकित न करें।
👉 यह भी पढ़ें:
- TMC : बंगाल में ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, तीन पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में हुए शामिल
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- West Bengal Politics: Baruipur Murder Case पर गरमाई सियासत, TMC का आरोप- ‘Mamata Banerjee को घर से निकलने से रोका’
- TMC ऑफिस पर बागी गुट का कब्जा, बैठक के बाद लगाया ताला, अरूप रॉय का नाम लिखा बैनर टांगा
- Haldia Petrochemical Fire: पश्चिम बंगाल के हल्दिया ,पेट्रोकेमिकल प्लांट में भीषण आग, कई लोग झुलसे, रेल सेवा प्रभावित
- बंगाल में टीएमसी के बागियों का बड़ा खेला, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को पद से हटाया
हार के बाद टीएमसी में भगदड़
विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी में भगदड़ मची हुई है। पार्टी के कई राज्यसभा सांसद इस्तीफा दे चुके हैं। अधिकतर नेताओं ने टीएमसी छोड़ने के बाद बीजेपी का हाथ थामा है। टीएमसी के नवनिर्वाचित विधायकों का एक गुट बगावत कर चुका है। ऋतब्रत बनर्जी की अगुआई में इन विधायकों ने अपना अलग नेता चुन लिया है। इन नेताओं ने अभिषेक बनर्जी पर कई आरोप लगाए हैं।
अभिषेक बनर्जी का पार्टी में विरोध
टीएमसी छोड़ने वाले अधिकांश नेताओं ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। इसके बाद भी ममता बनर्जी अभिषेक का मजबूती से पक्ष ले रही हैं। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी शेर की तरह लड़ रहे हैं। ममता ने कहा कि उन्होंने 2006 में यह पार्टी खड़ी की थी और 2026 में भी कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग उनके साथ रहेंगे, वह उनके लिए सोने के जैसे हैं। ममता ने यह भी बताया कि कोयल ने मेल करके बताया था कि उनके परिवार के सभी लोगों को समन किया गया है। इसी से वह समझ गई थीं कि कोयल पार्टी छोड़ने वाली हैं। इस वजह से उन्होंने कोयल को सभी पदों से हटा दिया था।
भाजपा में शामिल हो सकती हैं कोयल
तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद और टॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि कोयल भी भाजपा में शामिल हो सकती हैं। कोयल मल्लिक उर्फ रुक्मिणी मल्लिक 16 मार्च को टीएमसी की तरफ से राज्यसभा सांसद बनी थीं। 6 अप्रैल 2026 को उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। 16 जुलाई को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।



