Madhya Pradesh

गोलू भिया सावन आ रहा है, लोग कह रहे हैं-भले ही सड़कें जाम कर देना, लेकिन होर्डिंग से शहर को बदरंग मत करना

शहर की विधानसभा तीन के सनातनी विधायक गोलू शुक्ला एक बार फिर कांवड़ यात्रा निकालने की तैयारी में जुटे हैं। सावन बस आने ही वाला है। हर साल गोलू भिया कांवड़ यात्रा में ताकत दिखाने के लिए सड़कें तो जाम करते ही हैं, साथ ही पूरे शहर को होर्डिंग-बैनर-पोस्टर से पाट देते हैं।

नरोत्तम मिश्रा को भोपाल के बाद दिल्ली से भी निराशा, ना नितिन नवीन मिले ना अमित शाह, अब खुद को बताने लगे पार्टी का...

दतिया से टिकट कटने के बाद पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की चारों ओर से निराशा ही हाथ लग रही है। भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम डॉ.मोहन यादव के साथ बैठक में भी कोई आश्वासन नहीं मिला। इसके बाद वे बड़ी उम्मीद लेकर रविवार को दिल्ली गए थे, लेकिन वहां से भी खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

Twisha Sharma की फॉरेंसिक रिपोर्ट एम्स ने सीबीआई को सौंपी, जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू

मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की फॉरेंसिक रिपोर्ट दिल्ली एम्स ने सीबीआई को सौंप दी है।  11 पेज की इस रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं। बताया जाता है कि रिपोर्ट में कथित तौर पर फांसी में इस्तेमाल हुई जिम बेल्ट पर स्किन टिश्यू मिलने और बेल्ट के निशानों का गर्दन पर मिले लिगेचर मार्क से मेल खाने की बात सामने आई है।

लहार के विधायक अंबरीश शर्मा पर दो करोड़ हड़पने का आरोप, सुशील अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मांगे रुपए

लहार के भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा पर दो करोड़ रुपए हड़पने के आरोप लगे हैं। लहार के ही सुशील अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह आरोप लगाते हुए उनसे रुपए देने की मांग की है। पोस्ट में लिखा है कि रुपए मांगने पर विधायक अपना प्रभाव दिखाने की कोशिश करते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना से साढ़े तीन घंटे फिर पूछताछ, ड्रग मामले में पुलिस ने बुलाया था

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से शनिवार को फिर पुलिस ने पूछताछ की। इससे पहले भी पुलिस ने नाना पटवारी से ड्रग मामले में पूछताछ की थी। पुलिस ने इस बार नाना को नोटिस देकर बुलाया था। करीब साढ़े तीन घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img