Zimbabwe T20 Series के लिए टीम इंडिया से बाहर हुए संजू सैमसन बाहर,  मयंक यादव और रिंकू सिंह की वापसी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।  इसमें संजू सैमसन का नाम नहीं, जबकि तेज गेंदबाज मयंक यादव की वापसी हुई।  

वैभव सूर्यवंशी टीम में रहेंगे

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज में भी जगह दी गई है। जैसे इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग 11 से संजू की जगह वैभव को जगह दी गई थी। वैसे ही स्क्वॉड में भी संजू की जगह वैभव को मौका दिया गया है।

मयंक यादव और रिंकू सिंह की वापसी

पिछले दो साल से चोट के कारण बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मयंक यादव को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है। इसके अलावा बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह की भी वापसी हुई है। रिंकू ने अपना पिछला मैच इस साल फरवरी में खेला था। आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में उन्हें शामिल नहीं किया गया था।

प्रभसिमरन  सिंह की एंट्री

प्रभसिमरन सिंह की भी विकेटकीपर के रूप में टीम में एंट्री हुई है। उन्होंने अपने करियर में अबतक 129 मैच खेले हैं और इस दौरान 3665 रन 151.50 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाने में सफल रहे हैं। टी-20 में प्रभसिमरन ने दो शतक और 27 अर्धशतक लगाया है। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के इस बल्लेबाज ने 14 मैच में कुल 510 रन बनाए थे जिसमें 6 अर्धशतक शामिल था।

ये रही भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

ये है मैच का शेड्यूल

पहला मैच- 23 जुलाई (गुरुवार), हरारे

दूसरा मैच- 25 जुलाई (शनिवार), हरारे

तीसरा मैच 26 जुलाई (रविवार), हरारे

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

JK में जैश-लश्कर के 65 विदेशी आतंकी सक्रिय, सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन तेज किया

जम्मू-कश्मीर में जैश-लश्कर के विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 65 आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज किया है।

सीएम ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, मंत्री विजयवर्गीय फिर भी खाली हाथ, चैतन्य काश्यप को मिली कमान

मध्यप्रदेश के CM ने इंदौर का प्रभार छोड़कर MSME मंत्री चैतन्य काश्यप को सौंप दिया है। कैलाश विजयवर्गीय इस बार भी खाली हाथ रहे।

सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई मंत्रियों से की मुलाकात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के वित्तीय और जल संसाधन मुद्दों पर चर्चा की।

पुणे में बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, कई गंभीर

पुणे के बोपदेव घाट में ट्रक ने बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को कुचल दिया। हादसे में तीन छात्रों की मौत, कई घायल। पुलिस जांच जारी।

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल बनेगा, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी। कैबिनेट ने कुल पांच परियोजनाओं के लिए ₹19,934 करोड़ के निवेश का ऐलान किया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुलिस को दिया निर्देश, मुसाफिरखाना में कोई भी न जाए, नमाज की भी इजाजत नहीं

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुसाफिरखाना में किसी के भी प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई। पुलिस और बीएमसी को सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए।

बेअंत सिंह हत्या केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

बेअंत सिंह हत्या केस में बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। केंद्र सरकार ने सजा घटाने का विरोध किया।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1502 अंक उछलकर 83,938 पर बंद

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स 1,502 अंक उछला और निफ्टी 25,819.60 पर बंद हुआ। निवेशकों की संपत्ति में ₹4 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पंजाब में रेल पटरी पर मिले सीमेंट के पिलर, गार्ड की सतर्कता से टला हादसा

फतेहगढ़ साहिब में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की पटरी पर सीमेंट के पिलर पाए गए। गार्ड की सतर्कता से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया।

सूरत में एक परिवार के 6 सदस्यों को नहर में फेंका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सूरत नहर हादसे में महाराष्ट्र के परिवार के 6 सदस्य फेंके गए। पति-पत्नी और बेटी की मौत, दो बच्चे लापता, पुलिस जांच कर रही है।