प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना से साढ़े तीन घंटे फिर पूछताछ, ड्रग मामले में पुलिस ने बुलाया था

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से शनिवार को फिर पुलिस ने पूछताछ की। इससे पहले भी पुलिस ने नाना पटवारी से ड्रग मामले में पूछताछ की थी। पुलिस ने इस बार नाना को नोटिस देकर बुलाया था। करीब साढ़े तीन घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

डीसीपी जोन 1 नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि थाना राजेंद्र नगर में केस दर्ज हैं। उस मामले में इरफान खान उर्फ  गोलू चंदेरी और संजय कौशल को गिरफ्तार किया गया था। कथन के आधार पर आरिफ खान को भी गिरफ्तार किया। इनके कथन लिए गए। उन्होंने जो जानकारी दी, उसी फैक्ट्स को चेक करने के लिए आज फिर नाना पटवारी को बुलाया गया था।

👉 यह भी पढ़ें:

ड्रग्स लेने की बात से कर रहे इनकार

डीसीपी ने बताया कि आज पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की गई कि ब्राउन शुगर लेने में इनका क्या रोल है। आरोपियों से इनके क्या संबंध है। प्रापर्टी के लेनदेन और ऑनलाइन गेमिंग का भी मामला था। उसमें पूछताछ की गई। इरफान खान और संजय कौशल को ये जानते हैं। जिस दिन की घटना है उस दिन भी मिले थे, लेकिन ड्रग्स की बात से इनकार कर रहे हैं। तीनों आरोपियों ने बताया कि पहले भी ड्रग्स लेते थे। फिर इन्हें ड्रग्स देने जा रहे थे। नाना पटवारी को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा,, जिसमें उनके बैंक अकाउंट की जानकारी भी देखी जाएगी।

आरोपियों ने लिया था पटवारी का नाम

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 10.1 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान नाना पटवारी का नाम लिया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर आरोपियों के आमने-सामने बैठाकर कई घंटे तक पूछताछ की थी। प्रारंभिक बयान और तथ्यों के सत्यापन के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दी गई, लेकिन जांच लगातार जारी है।

अभी भी ड्रग ले रहे हैं नाना पटवारी

पिछली बार जब पुलिस ने नाना पटवारी को पूछताछ के लिए बुलाया था तो उन्होंने मीडिया से कहा था कि वे तीन-चार साल पहले ड्रग लेते थे लेकिन अब बिल्कुल ही छोड़ दिया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि नाना पटवारी अब भी ड्रग लेते हैं। ऐसा पकड़े गए आरोपियों ने बताया है।

पूरा नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

क्राइम ब्रांच अब इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क के की पड़ताल कर रह है। जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाना है कि मादक पदार्थों की खेप कहां से आ रही थी, इसके पीछे कौन लोग हैं और इसका वित्तीय नेटवर्क कैसे संचालित हो रहा था। अधिकारियों का कहना है कि ड्रग्स तस्करी से जुड़े पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश करने के लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। यदि जांच में नए तथ्य सामने आते हैं तो मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

पहले भी कई मामलों में आ चुका है नाम

नाना पटवारी का नाम इससे पहले भी एक ड्रग्स प्रकरण में सामने आ चुका है। इसी वजह से पुलिस इस मामले की कड़ियों को पुराने मामलों से भी जोड़कर जांच कर रही है। नाना पटवारी के खिलाफ हत्या के प्रयास और जमीन से जुड़े एक अन्य मामले में पहले से केस दर्ज हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी इंदौर पुलिस ने नाना पटवारी को गिरफ्तार किया था। उस समय उनकी गिरफ्तारी सात साल पुराने एक मामले में हुई थी, जिसमें वे फरार चल रहे थे। नाना और उनके दो साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। इसके अलावा, पिछले वर्ष तेजाजी नगर पुलिस ने नाना समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज किया था। फरियादी नरेंद्र मेहता का आरोप था कि उनकी जमीन पर धोखे से नाना पटवारी ने कब्जा कर लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंडिगो की अगरतला-दिल्ली फ्लाइट में स्मोक वार्निंग, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग

अगरतला-दिल्ली फ्लाइट में स्मोक वार्निंग के बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। 103 यात्री और 6 क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी की तारीख हुई तय, लखनऊ के होटल में होगी रस्में

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ में सात फेरे लेंगे। शादी की तैयारियों को लेकर चर्चा तेज़ है।

जियो यूजर्स के लिए बड़ा ऑफर: 12 महीने मुफ्त मिलेगा Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत

जियो यूजर्स अब 12 महीने तक Canva Pro या Pro Lite मुफ्त इस्तेमाल कर सकेंगे। यह ऑफर ₹399 और ऊपर के प्लान धारकों के लिए है।

भारत ने मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाने को दिखावा बताया, MEA ने पाकिस्तान को फटकार

भारत ने मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाने को दिखावा बताया है। MEA ने पाकिस्तान को आतंक के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने को कहा।

एमपी कैबिनेट ने 42,490 करोड़ के बड़े फैसले लिए, शिक्षा के लिए 36 हजार करोड़

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने 42,490 करोड़ के बड़े फैसले लिए, जिसमें शिक्षा को 36 हजार करोड़ रुपये मिले। सिंचाई परियोजनाओं को भी मिली मंजूरी।

कर्नल सोफिया विवाद में मंत्री विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी से इनकार

कर्नल सोफिया विवाद में मंत्री विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी से इनकार का फैसला आया है। इस कदम से राजनीतिक और कानूनी दोनों क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

मध्य प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, अब फ्री मिलेगी स्कूटी

मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को फ्री स्कूटी देने का फैसला किया है। योजना से 7500 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक जमा करने हैं 2 करोड़

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें चेक बाउंस मामले में 2 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।

Sensex में 778 अंक की गिरावट, Nifty 23,150 के नीचे बंद हुआ बाजार

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स में 778 अंक की गिरावट आई। निफ्टी 23,150 के नीचे बंद हुआ। निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट।

कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?

राहुल गांधी के छात्र कार्यक्रम से पहले भाजपा ने इंदौर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा किया। यह युवा राजनीति में भाजपा की सक्रियता को दर्शाता है।