3 Idiots के चतुर ओमी वैद्य ने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर जताई चिन्ता, जीनत अमान भी सपोर्ट में उतरीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर के मंच पर भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनकी तबीयत लगातार खराब होती जा रही है। आमिर खान की थ्री ईडियट्स फिल्म याद होगी। इसमें आमिर का किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित था।

अब जीनत अमान से लेकर ‘थ्री इडियट्स’ में ‘चतुर’ का किरदार निभाने वाले ओमी वैद्य सहित बॉलीवुड के कई सितारे सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे हैं। थ्री इंडियट्स एक्टर ओमी वैद्य ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कहा कि वे सोनम वांगचुक को मरते नहीं देखना चाहते हैं। वीडियो में वे कहते हैं, कि मैं 3 इडियट्स का वही ‘चतुर’ हूं और आज एक जरूरी मैसेज देना चाहता हूं, फिल्म में आमिर खान का फुंसुक वांगड़ू वाला किरदार असल जिंदगी के इंजीनियर, आविष्कारक और शिक्षक सोनम वांगचुक से इंस्पायर था। मेरी सोनम से मुलाकात हो चुकी है और वो बेहद सादगी पसंद और समाज के लिए काम करने वाले इंसान हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

जीनत अमान भी ने भी किया वांगचुक का समर्थन

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर सोनम वांगचुक की तस्वीर पोस्ट कर लिखा है कि आज मेरे विचार देश की राजधानी दिल्ली में हैं, जहां सोनम वांगचुक जी पिछले 17 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।  मैंने एक न्यूजपेपर में पढ़ा कि वांगचुक जी का शरीर धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है और उन्हें बहुत तकलीफ हो रही है, जब उनसे अनशन खत्म करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने जवाब दिया कि मुझसे अनशन खत्म करने के लिए मत कहिए, सरकार से पूछिए कि वह बातचीत क्यों नहीं कर रही।

जीनत अमान ने सरकार से की अपील

जीनत अमान ने भारत सरकार से अपील करते हुए लिखा कि इस जरूरी मुद्दे पर सरकार सोनम वांगचुक से बात करें कि यह केवल लद्दाख का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे देश के भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने लिखा कि हमें ऐसा समाज नहीं बनना चाहिए जो अपने देश के एक महान और ईमानदार व्यक्ति को चुपचाप कष्ट सहते हुए देखता रहे। भारत में हमेशा से शांतिपूर्ण विरोध की परंपरा रही है, और सरकार की जिम्मेदारी है कि ऐसे शांतिपूर्ण आंदोलन का जवाब बातचीत और समझदारी से दे, मेरी ओर से सोनम वांगचुक जी और उनके साथ जुड़े सभी लोगों को सम्मान दें।

कई यूनिक टेक्नीक डेवलप की

जीनत अमान ने आगे लिखा कि सोनम वांगचुक जी एसईसीएमओएल (स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख) के फाउंडर हैं। उन्होंने ‘आइस स्तूप’ जैसी यूनिक टेक्निक डेवलेप की है, लद्दाख में शिक्षा सुधार के लिए महत्वपूर्ण काम किया है और पर्यावरण व समाज की सेवा में अपना जीवन लगाया है। उन्हें समाज में योगदान के कारण देश-विदेश में कई सम्मान और पुरस्कार भी मिले हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के एमआर-10 जंक्शन पर 300 करोड़ की लागत से तीन मंजिला ब्रिज 95% पूरा

इंदौर के एमआर-10 जंक्शन पर तीन मंजिला ब्रिज का 95% काम पूरा हुआ। दो हिस्सों पर यातायात शुरू, 50 हजार वाहन चालकों को रोजाना राहत।

MP में नया आबकारी कानून आएगा, जहरीली शराब मौत पर जुर्माना बढ़ेगा

मध्य प्रदेश में आबकारी कानून संशोधन से जहरीली शराब मौत पर जुर्माना 10 गुना बढ़ेगा। नया कानून अवैध शराब कारोबार पर सख्ती लाएगा।

MPPSC 2027 में नई 3R-W नेगेटिव मार्किंग, 1 गलती पर कटेगा 1 अंक

MPPSC 2027 परीक्षा में 3R-W नेगेटिव मार्किंग लागू, गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में न्यूनतम अर्हता के नए मानक जारी।

इंदौर में रात की ठंड बढ़ेगी, दिन में मौसम रहेगा सामान्य: मौसम विभाग

इंदौर के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बताया, रात की ठंड बढ़ेगी और दिन में मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान।

परिसीमन बिल पर सियासी उठापठक, DMK और NCP ने किया समर्थन का खुलासा

परिसीमन विधेयक पर डीएमके और एनसीपी ने समर्थन का एलान किया। विपक्षी INDIA गठबंधन कमजोर पड़ा, कांग्रेस ने विरोध जारी रखा।

जबलपुर में 8.68 करोड़ का GST घोटाला, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की 8 FIR

जबलपुर में 8.68 करोड़ रुपये का GST घोटाला उजागर, फर्जी बिलिंग से अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त। EOW ने 8 FIR दर्ज की।

भोपाल सेंट्रल जेल में महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप, जेलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल सेंट्रल जेल में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने जेलर मग्नू सिंह मरावी पर एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की।

रविशंकर प्रसाद ने किया कांग्रेस पर हमला, कहा- 2024 का चुनाव फर्जी था तो राहुल-प्रियंका दें इस्तीफा

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा हमला बोला। उन्होंने पूछा- अगर चुनाव फर्जी था तो राहुल-प्रियंका इस्तीफा दें।

जम्मू में राजनाथ सिंह ने कहा- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, कांग्रेस को बोरिया-बिस्तर समेटना होगा

जम्मू में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे।

राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने परिसीमन बिल पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने मौजूदा 543 सीटों पर ही महिला आरक्षण लागू करने की मांग की।