Ketan Agarwal Murder Case : केतन की मां ने पीएम मोदी को भेजा ईमेल, कहा-मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पुणे। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज पर पुणे के केतन अग्रवाल की उसकी मंगेतर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर लोहागढ़ किले से धक्का देकर हत्या कर दी थी। अब इस मामले में केतन की मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ईमेल भेजा है। इसमें उन्होंने अपने बेटे की हत्या से टूटे परिवार का दर्द बयां करते हुए मामले में जल्द और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी की जगह अंतिम संस्कार करना पड़ा

राखी अग्रवाल ने लिखा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें अपने ही बेटे के लिए इंसाफ मांगते हुए प्रधानमंत्री को ईमेल लिखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हर मां का सपना होता है कि वह अपने बेटे को शादी करते, परिवार बसाते और खुशहाल जिंदगी जीते हुए देखे, लेकिन उन्हें अपने बेटे का अंतिम संस्कार करना पड़ा। उन्होंने लिखा कि केतन की हत्या ने उनकी पूरी दुनिया उजाड़ दी है। घर का हर कोना, उसका कमरा, उसके कपड़े और उसकी तस्वीरें उन्हें हर दिन बेटे की याद दिलाती हैं।

कुछ ही दिनों में दो पीढ़ियां खत्म

राखी अग्रवाल ने लिखा  कि बेटे की मौत के कुछ ही दिनों बाद केतन के दादा का भी निधन हो गया, जो अपने पोते की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। राखी अग्रवाल ने लिखा, “हमारा परिवार कुछ ही दिनों में दो पीढ़ियां खो चुका है। प्रधानमंत्री से भावुक अपील करते हुए उन्होंने लिखा कि वह किसी सहानुभूति या विशेष कृपा की मांग नहीं कर रहीं, बल्कि सिर्फ न्याय चाहती हैं। उन्होंने कहा कि केतन अब कभी वापस नहीं आएगा, लेकिन उसकी जान लेने वालों को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

दोषियों को जल्द मिले कड़ी सजा

ईमेल में केतन की मां ने लिखा है  कि इस मामले को केवल एक और केस फाइल बनाकर न छोड़ा जाए। उन्होंने लिखा कि केतन किसी का बेटा, पोता और भाई था, लेकिन उनके लिए वह पूरी दुनिया था। हर रात वह बेटे की तस्वीर देखकर यही दुआ करती हैं कि एक दिन कह सकें “बेटा, तुझे इंसाफ मिल गया। राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि इस मामले की सुनवाई और जांच में अनावश्यक देरी न हो तथा दोषियों को जल्द से जल्द कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाई जाए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने भी AAP से किया इस्तीफा

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। यह पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है।

ICC T20I रैंकिंग: श्रेयस अय्यर टॉप 5 में, संजू सैमसन भी बढ़े आगे

ICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने टॉप 5 में जगह बनाई है। संजू सैमसन भी रैंकिंग में ऊपर बढ़े हैं। भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हुई है।

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।