Politics

Amit Shah बोले- छात्र आंदोलन पर सदन में चर्चा के लिए तैयार है सरकार

छात्र आंदोलन को लेकर संसद में जारी गतिरोध के बीच सरकार ने चर्चा के लिए तैयार होने की बात कही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि सरकार संसद में छात्रों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा के लिए तैयार है और वह विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए भी तैयार हैं।

Tamil Nadu में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव, लोकसभा में 543 सीटें बरकरार रखने की मांग

तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को परिसीमन के मुद्दे पर विशेष प्रस्ताव पेश किया गया। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने केंद्र सरकार से मौजूदा 543 लोकसभा सीटों की संख्या को बरकरार रखने की मांग की

नूडल्स की तरह कानून बनाए जा रहे हैं’: डेरेक ओ’ब्रायन का सरकार पर बड़ा हमला, संसद में बिल पास करने की रफ्तार पर उठाए...

TMC सांसद Derek O'Brien ने संसद में विधेयकों को जल्दबाजी में पारित किए जाने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार और BJP पर तीखा निशाना साधा है। ओ’ब्रायन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि 17 दिनों में 10 विधेयक पास किए गए और प्रत्येक बिल को औसतन करीब 4 मिनट मिले। उन्होंने इस प्रक्रिया की तुलना ‘नूडल्स’ से करते हुए संसद को एक “गहरे, अंधेरे कमरे” में बदलने का आरोप लगाया।

Tamil Nadu विधानसभा में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पारित

तमिलनाडु में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। तमिलनाडु विधानसभा ने मंगलवार NEET को समाप्त करने की मांग वाला प्रस्ताव पारित कर दिया।

संसद के बाहर आमने-सामने एनडीए और विपक्ष, जमकर नारेबाजी

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी टकराव उस वक्त और तेज हो गया, जब दोनों खेमों के सांसद संसद परिसर के मकर द्वार के पास आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर नारेबाजी हुई और एक-दूसरे पर राजनीतिक हमले किए गए।

Jharkhand में छात्रों पर बलप्रयोग का राहुल गांधी ने किया विरोध

झारखंड के रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गलत बताया है। उन्होंने कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है।

Kharge ने कहा-सदन में जवाब दें मोदी-शाह, नहीं तो इस्तीफा दें

नीट पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में विपक्ष अभी भी सरकार पर लगातार हमला कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जोरदार हमला बोला है।

Arvind Kejriwal का विवादित बयान-सीजेपी प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे, भड़की भाजपा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। केजरीवाल ने कहा कि सीजेपी के प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे। इस पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा-चढ़ावा चोरी पर सदन में आकर जवाब देना चाहिए

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े दान के गबन और कीमती सामानों के गायब होने के आरोपों पर संसद में जवाब दें।

West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर रविवार को हमला किया गया। यह हमला उत्तर 24 परगना के हलीशहर में मे हुआ। लोगों ने काफिला रोक कर उस पर पानी, पत्थर और जूते फेंके। ममता  तृणमूल कांग्रेस के दिवंगत कार्यकर्ता बिरजू केओट के परिवार से मिलने जा रही थीं।

Prayagraj में राहुल गांधी ने युवाओं को किया संबोधित, कहा-हिंदुस्तान में रोजगार के सारे रास्ते बंद

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में थे। वहां उन्होंने छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार को घेरा कहा कि हिंदुस्तान में रोगार के सारे रास्ते बंद।

Uddhav Thackeray : शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर किया वार, कहा-गद्दारों से मिलने का समय है, युवाओं से नहीं

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर वार किया है। दरअसल शिवेसना यूबीटी छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल सांसदों से पीएम मोदी ने मुलाकात की थी। इसको लेकर सवाल उठाते हुए ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास प्रदर्शन कर रहे युवाओं से मिलने का समय नहीं है, लेकिन 'गद्दारों' से मुलाकात के लिए वक्त है।

Priyanka Chaturvedi : शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सीएम योगी पर साधा निशाना-लोकसभा चुनाव जैसा विधानसभा में होगा हाल

संभल हिंसा को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवार्टी पर वार किया है। अब शिवसेना यूबीटी की पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सीए योगी पर जमकर वार किया है। उन्होंने कहा कि अगर अब भी नहीं सुधरे तो लोकसभा चुनाव जैसा विधानसभा में हाल हो जाएगा।

Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमेरिकी बिल को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत के हितों की रक्षा करने में विफल रहे हैं। यह हमला अमेरिकी सीनेट के रूसी तेल और गैस खरीदने वाले विधेयक को पारित करने के कदम के बीच आया है।

Mahua Moitra को सुप्रीम कोर्ट से फटकार, अदालत ने कहा-राजनीति में उतरने के बाद क्या आपको अंडों से डर लगता है

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से फटकार मिली है। महुआ अपने ऊपर अंडे फेंके जाने की शिकायत लेकर पहुंची थीं। धार्मिक भावनाएं आहत करने से जुड़े एक मामले में पुलिस के सामने व्यक्तिगत पेशी में छूट मांग रही महुआ की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है।

Mallikarjun Kharge का पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह पर निशाना, कहा-15 दिन से चल रहा सदन, दोनों गायब

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार के साथ-साथ पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा 15 दिन से सदन चल रहा है और गृह मंत्री गायब हैं, प्रधानमंत्री आ नहीं रहे हैं। इसके दो ही मतलब हो सकते हैं। एक या तो वे संसद को नजरअंदाज कर रहे हैं ये समझ रहे हैं कि संसद है ही नहीं। या तो वो डर के सदन में आकर उत्तर नहीं देना चाह रहे हैं।

Instagram अकाउंट बंद होने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-पीएम मोदी के आगे झुका मेटा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्पष्टीकरण मांगने के बार-बार के प्रयासों के बावजूद कंपनी कोई जवाब नहीं दे पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि मेटा पीएम मोदी के आगे झुक गया है।

Delimitation Bill पर किरेन रिजिजू और राहुल गांधी की मुलाकात, नहीं निकला हल, अड़ गए हैं नेता प्रतिपक्ष

परिसिमन बिल को पास कराने के लिए सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से करीब 50 मिनट तक मुलाकात की। बताया जाता है कि राहुल गांधी अड़ गए हैं कि पहले संसद में गृह मंत्री अमित शाह बयान दें।

E20 पेट्रोल के खिलाफ सड़क पर उतरे केजरीवाल, पीएम हाउस जाने से रोका तो रोड पर दिया धरना

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजीवाल ने ई20 पेट्रोल के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। वे आप कार्यालय से पीएम हाउस तक मार्च के लिए निकले। पुलिस ने केजरीवाल के साथ अन्य लोगों को बीच रास्ते में ही रोक लिया। केजरीवाल अपने साथियों के साथ रोड पर ही धरने पर बैठ गए। केजरीवाल के साथमनीष सिसोदिया, संजय सिंह समेत कई अन्य आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

उपचुनाव में BJP को बड़ा झटका! बांकीपुर और दतिया में हार, मांजलपुर में जीत; नितिन नबीन बोले- गंभीरता से करेंगे आत्ममंथन

बीजेपी के लिए यह परिणाम आत्ममंथन का विषय बन गया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी बांकीपुर के साथ-साथ दतिया में मिली हार को गंभीरता से लेने की बात कही है।

PM Modi के वीडियो पर राहुल गांधी का निशाना, कहा-छात्रों को क्षमा की जरूरत नहीं, प्रधानमंत्री मांगें माफी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात एक वीडियो जारी किया था। इस पर अब सियासत शुरू हो गई है। अब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कहा कि देश के छात्रों को प्रधानमंत्री की क्षमा की जरूरत नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री को उन छात्रों और परिवारों से माफी मांगनी चाहिए जिनकी मेहनत, समय, सपने और भविष्य पेपर लीक जैसी घटनाओं ने छीन लिया।

Sanjay Raut का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला, कहा-मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं

शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने गृह मंत्री अमित शाह पर जबरदस्त हमला किया है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के पुणे दौरे को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि रात के अंधेरे में गृह मंत्री पुणे में आए हैं। भाजपा ने उनके स्वागत में बड़े बड़े बैनर लगाएं हैं कि देश के चाणक्य का पुणे में आगमन हो गया है।

PM Modi के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का निशाना, जयराम रमेश ने लगाया विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप

शुक्रवार देर रात जारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वो अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ बेहद कटु भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि खुद को नॉन-बायोलॉजिकल बताने वाले प्रधानमंत्री को विक्टिम कार्ड खेलना बेहद पसंद है।

Parliament में चंदा चोरी के खिलाफ प्रदर्शन पर गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा, रिजिजू ने भी विपक्ष को...

संसद परिसर में शुक्रवार को विपक्ष ने राम मंदिर में चंदा चोरी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। भाजपा ने इस मामले में राहुल गांधी और विपक्ष को निशाने पर लिया है। अमित मालवीय ने राहुल गांधी के जूता पहनने पर सवाल उठाए, वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के रवैये को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

Shahzad Poonawala : भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से दिया इस्तीफा, एक्स के बायो में चेंज से उड़ी अटकलें

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, जानकारी मिली है कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।  शहजाद पूनावाला ने कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए गए पोस्ट में अपने प्रोफाइल का अपडेटेड बायो शेयर किया है। उनके नए बायो में कहीं भी भाजपा का जिक्र नहीं है।

Rahul Gandhi ने सरकार से कहा-आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते, मोदी और शाह को बताया भारत का अतीत

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर वार किया है। युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को राहुल गांधी ने कहा कि वे दोनों ‘भारत का अतीत’ हैं। राहुल ने कहा कि उन्हें 'भारत के भविष्य' के साथ अपने व्यवहार को लेकर सावधान रहना चाहिए।

Lok Sabha : राहुल गांधी के बयानों पर भाजपा हमलावर, अनुराग ठाकुर ने स्पीकर को दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों पर भाजपा पूरी तरह हमलावर है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की इस मामले में लगातार आलोचना की है। अब भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपा है।

Amit Shah पर राहुल गांधी के हमले को संजय राउत ने बताया सही, कहा-बहुत पहले हो जाना चाहिए था गृह मंत्री का इस्तीफा

पेपर लीक बिल पर लोकसभा में चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसको लेकर सियासत गर्म है। इस बीच शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया है। संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी का गृहमंत्री अमित शाह पर जो अटैक है, उसमें गलत क्या है। राहुल गांधी देश की भावना को व्यक्त कर रहे हैं।

Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र चल रहा है। आज गुरुवार को राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश किया गया। इस पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं से सरकार डर गई थी, इसीलिए उनके गुस्से को ठंडा करने के लिए बिल लाया गया। छात्रों से बात करने पहले क्यों नहीं गए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी ने उस दिन जो सत्याग्रह किया, उससे वे एकदम डर गए और बोले कि इसको आगे बढ़ाना ठीक नहीं है। इसके बाद उन्होंने (नरेंद्र मोदी) ने यह तय किया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाया जाए। मोदी जी अपनी कुर्सी के लिए यह सब कुछ किए। जब छात्र पेपर लीक परीक्षा की गड़बड़ियों की बात कर रहे थे, तब सरकार ने उन्हें सुनने के बजाय अराजक कहा और हर सवाल को राजनीति से जुड़ा बताकर खारिज कर दिया था। महीनों से छात्र सड़कों पर बैठे थे और अपनी बात रख रहे थे, उस वक्त आप उनके पास क्यों नहीं गए? गृह मंत्री शाह का मुंह ही नहीं खुल रहा खड़गे ने कहा कि अगर आप पहले बात किए होते तो, इतने लोग लाठी नहीं खाते। इतने लोग बरबाद नहीं होते। इतने लोग बारिश में नहीं रहते। आपकी सरकार की वजह यह सब भुगतना पड़ा। इसका कारण भाजपा सरकार और मोदी जी हैं। सबसे बड़ी वजह हमारे गृह मंत्री अमित शाह साहब हैं। अभी वो संसद में क्यों नहीं नजर आ रहे हैं? प्रधानमंत्री भी मुह नहीं खोल रहे हैं। यहां पर दिल्ली में इतनी गड़बड़ हुई, आप होम मिनिस्टर हो, आपका मुह भी नहीं खुल रहा है। क्या किसी ने मुह बंद कर दिया है? कुर्सी बचाने के लिए झुकना पड़ा खड़गे ने आगे कहा कि देश भर के छात्रों और नौजवानों ने परीक्षा व्यवस्था की नाकामियों के खिलाफ आवाज उठाई। विपक्ष ने उनकी आवाज सड़क से लेकर संसद तक उठाई। बढ़ते दबाव के आगे सरकार को घुटने टेकने पड़े। मैं युवाओं को मुबारकबाद देता हूं कि उनका संघर्ष रंग लाया और सरकार को झुकना पड़ा। युवाओं की ताकत देखने के बाद हमारी सरकार को भी मालूम हुआ कि इससे ज्यादा खींचतान करने से धागा टूट जाएगा और हमारी कुर्सी चली जाएगी। इसीलिए डर कर उन्होंने युवाओं की डिमांड मानी, लेकिन यह काम कुर्सी बचाने के लिए किया गया है। 2024 में ही क्यों नहीं किया यह काम खड़गे ने कहा कि इस मजबूत कानून को ठीक करने के लिए हम बार-बार आपके सामने कहते रहे, लेकिन आप किए नहीं। दो साल के बाद आप जो कर रहे हैं, उसे 2024 में ही क्यों नहीं किया? क्योंकि तब आपको राजनीति करनी थी, लोकसभा चुनाव सामने थे, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में लगातार मुद्दा उठा रहे थे। आप उस करते तो क्रेडिट नहीं मिलता, इसीलिए आप उस वक्त ये करना छोड़ दिए थे। इस बिल का हम स्वागत करते हैं लेकिन ये अभी भी अधूरा है। ये पेपर लीक होने के बाद भी, इसकी कार्रवाई को मजबूत करना जरूरी है। पेपर लीक होने से रोकने की मजबूत व्यवस्था इसमें नहीं है। ये सब जो माहौल आज चल रहा है, इसको ठंडा करने के लिए, सड़क पर आए हमारे विद्यार्थी युवाओं को ठंडा करने के लिए लाया गया है। यह समस्या को सुलझाने के लिए नहीं है।

Rahul Gandhi के बयान से गरमाई सियासत, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले-भाजपा और संघ से नहीं मांगूंगा माफी, बीजेपी ने भी किया पलटवार

लोकसभा में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। उनके बयानों पर भाजपा माफी की मांग कर रही है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर राहुल पर वार किया, वहीं नेता प्रतिपक्ष ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अब भाजपा ने राहुल गांधी पर फिर से पलटवार किया है।

Sambit Patra ने राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना, कहा-नेता प्रतिपक्ष ने सदन में झूठ बोला

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर कई आरोप लगाए थे। इसके जवाब में भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि सदन में राहुल गांधी ने कई बार झूठ बोला।

Lok Sabha में लोक परीक्षा संशोधन बिल पास, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को दिया जवाब

संसद के मानसून सत्र में बुधवार को  ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ लंबी चर्चा के बाद पास हो गया। स्पीकर ओम बिरला ने ध्वनि मति से इस बिल पर वोटिंग कराई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब दिया।

Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्‌डा में जोरदार भिड़ंत

संसद का मानसून सत्र चल रहा है। बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा में जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों में काफी देर तक बहस चलती रह।

Rahul Gandhi : लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा-अमित शाह के आदेश पर चले पैलेट गन, भाजपा सांसदों ने मचाया हंगामा

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर बहसस चल रही है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का आदेश दिया। सदन में इस आरोप पर हंगामा मच गया। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा राहुल गांधी को हाउस में माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो ऐसे सदन नहीं चल पाएगा।

Pralhad Joshi : विपक्ष के निशाने पर केंद्र सरकार के नए शिक्षा मंत्री, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने किया हमला तो गरमाई सियासत

नीट पेपर लीक पर युवाओं के आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब नए शिक्षा मंत्री पर मंगलवार को विपक्ष ने जमकर निशाना साधा है। पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में जोशी पर हमला किया, फिर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने जमकर निशाना साधा।

Lok Sabha में प्रियंका वाड्रा का सरकार पर निशाना, कहा- पीएम को कैमरे का एंगल नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में पेपर लीक को रोकने के लिए लाए गए बिल पर चर्चा चल रही है। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वा़ड्रा ने सरकार पर जमकर हमला किया। प्रियंका ने कहा कि –पीएम को कैमरे का एंगल नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा। देश के युवाओं पर किसके कहने से हमला प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के युवाओं पर किसके कहने पर हमला किया गया। उन्होंने पूछा कि आखिर क्या जरूरत थी, बच्चों पर टीयर गैस छोड़ने की, लाठिंयां बरसाने की। बच्चे थे वे कोई आतंकवादी नहीं थे। कांग्रेस ने पूछा कि किसने आदेश दिया था बच्चों पर एके 47 और पेलेट गन से हमला करने की। पेलेट गन इस्तेमाल करने का ऑर्डर किसने दिया?...क्या प्रधानमंत्री ने दिया? क्या गृह मंत्री ने दिया? उन्हें जवाब देना चाहिए। पूरा देश पूछ रहा है। दस सालों में 152 पेपर हुए लीक प्रियंका ने कहा कि इस सरकार ने रोजगार देने वाले सभी सेक्टर को लगातार कमजोर किया है। एग्जामिनेशन सिस्टम खुद फेल हो गया है। पिछले दस सालों में 152 पेपर लीक हुए हैं। करोड़ों स्टूडेंट्स पर असर पड़ा है, फिर भी एक भी दोषी, पेपर लीक माफिया के एक भी सदस्य को सजा नहीं मिली है। एजुकेशन सिस्टम में संघ प्रचारक प्रियंका वाड्रा ने कहा कि सरकार ने हमारे एजुकेशन सिस्टम को आरएसएस प्रचारकों से भरकर खोखला कर दिया है। उन्होंने एनटीए को जबरदस्ती बनाकर और सिस्टम को सेंट्रलाइज़ करके मामले को और मुश्किल बना दिया है। देश के कुल बजट में एजुकेशन बजट का हिस्सा साल दर साल बढ़ने के बजाय असल में घट रहा है। आपके राज में नौजवनों के साथ अन्याय प्रियंका ने प्रधानमंत्री से कहा कि आपके शासन के चलते नौजवान पीढ़ी के साथ घोर अन्याय हुआ है। इस सच्चाई को स्वीकार कीजिए। अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटने से काम नहीं चलेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आपको जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। पएम मोदी द्वारा जारी रील पर तंज कसते हुए प्रियंका ने कहा कि पीएम को कैमरे का नहीं बल्कि दिल का एंगल बदलना होगा। पूर्व शिक्षा मंत्री के स्वागत पर उठाए सवाल प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनके साथी क्या सोच रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने शर्मनाक परिस्थितियों में इस्तीफा दिया और संसद में उनका ऐसा स्वागत किया गया, जैसे कोई सुपरस्टार आया हो। कल जब उन्हें मुकुट पहनाया जा रहा था, उसी समय महाराष्ट्र का एक परिवार अपनी बेटी की आत्महत्या का मातम मना रहा था। जहां शर्म होनी चाहिए, वहां बेशर्मी से स्वागत किया जा रहा है। ऐसे में कोई आप पर कैसे यकीन करे।

Lok Sabha में अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- एक प्रधान को हटाकर, एक प्रधान को बचा लिया

लोकसभा में आज परीक्षा संसोधन विधेयक पर चर्चा चल रही है। इस दौरान सपा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चर्चा करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर, प्रधान को बचा लिया गया।

BJP MP Nishikant Dubey का दावा-राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने के लिए जल्द पेश होगा प्रस्ताव

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पद से हटाने के लिए संसद में जल्द ही प्रस्ताव पेश किया जाएगा। दुबे ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर भी कई सवाल उठाए।

Arvind Kejriwal ने छेड़ा नया राग, कहा-पेपर लीक के बाद अब हमें E20 पर एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ई 20 के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने पेपर लीक के बाद एक बार फिर से ई20 मुद्दे को उठाया है। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में टाउनहॉल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा है।

Lok Sabha में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक रोकने के लिए बिल, विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा

लोकसभा में सोमवार को देश में पेपर लीक के बढ़ते मामलों के बीच मोदी सरकार लोकसभा में 'पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026' पेश कर दिया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विपक्ष के हंगामे के बीच यह बिल पेश किया।  शुक्रवार को सरकार द्वारा इसी सिलसिले में एक ड्रॉफ्ट बिल पहले ही अप्रूल किया जा चुका है।

Rahul Gandhi का सरकार पर हमला, कहा-दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में एके-47, मोदी जी कहां गया आपका वादा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि छात्रों के खिलाफ पूरा सिस्टम ही जानलेवा बन चुका है। बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एके 47 से गोलियां चलने की खबरें सामने आई हैं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।  दिल्ली में पेलेट गन चलाई गई थी।

Siddaramaiah अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बढ़ती उम्र और राजनीति में भ्रष्टाचार का दिया हवाला

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को यह ऐलान कर हलचल मचा दी कि वे अब अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सिद्धारमैया ने ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि वह 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने इसके लिए अपनी उम्र और स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है।

Rahul Gandhi ने कहा-छात्रों की तीन मांगे हैं, इनपर कोई समझौता नहीं होगा, धर्मेन्द्र प्रधान का विभाग बदलना भी मंजूर नहीं

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा है कि धर्मेन्द्र प्रधान के विभाग बदलना भी मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि जो हमारे छात्र हैं, जो अनशन पर थे, उनसे मेरी मीटिंग हुई, चर्चा हुई, आंदोलन के बारें में, आरएसएस के बारे में, हिंदुस्तान का जो शिक्षा का सिस्टम है, उस पर कैसे कब्जा किया गया है। मुख्य बात जो हम कहना चाहते हैं कि छात्रों की तीन मांगें हैं, जिन पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।

Rahul Gandhi का दावा- प्रदर्शन में पुलिस की तरफ से चलाई गई पैलेट गन, घायल युवक को मीडिया के सामने ले आए

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान छात्रों पर पेलेट गन भी चलाए गए। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बल प्रयोग किया गया और सरकार पूरे मामले पर सच्चाई छिपा रही है।

Paper Leak पर जागी सरकार, अब बिल लाने की तैयारी, 10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का हो सकता है जुर्माना

पूरे देश में पेपर लीक पर मचे बवाल के बीच सरकार अब नींद से जाग गई है। प्रदर्शनकारियों से बातचीत के प्रयासों के साथ ही सोनम वांगचुक का अनशन भी तुड़वा दिया गया है। अब कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार पेपर लीक होने से रोकने के लिए बिल लाने की तैयारी में है। नकल-विरोधी मौजूदा कानूनों को और सख्त किया जाएगा।

Rahul Gandhi : इंडिया ब्लॉक के सासंदों के साथ मीटिंग के बाद बस में सवार होकर गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी

जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन का मामला ठंडा होता नहीं दिख रहा। कांग्रेस के साथ ही अब इंडिया गठबंधन भ छात्रों के समर्थन में पूर तरह उतर आई है। राहुल गांधी ने गुरुवार शाम को इंडिया ब्लॉक के सांसदों के साथ इस मुद्दे पर बैठक की। इसके बाद वे गठबंधन के नेताओं के साथ गांधी स्मृति के लिए रवाना हो गए हैं।

Union Minister Jitendra Singh ने सीजेपी के आंदोलनकारियों को दिया चर्चा का प्रस्ताव, कहा-कहीं भी, कभी भी बातचीत के लिए हैं तैयार

नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए सरकार प्रदर्शनकारियों से बातचीत को तैयार है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा है कि सरकार सभी मुद्दों पर किसी भी समय, किसी भी जगह बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार बुधवार दोपहर से अब तक सीजेपी के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए चार बार औपचारिक प्रस्ताव भेज चुकी है।

Mallikarjun Kharge ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-जब तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं, तब तक कोई चर्चा नहीं

नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे विवाद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को एक बार केंद्र सरकार पर फिर निशाना साधा। खड़गे ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के आरोप का खंडन किया कि विपक्ष परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक पर चर्चा से भाग रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार असल में बहस चाहती, तो उसने विपक्ष की पहली मांग पर ही इसकी अनुमति दे दी होती।

Rahul Gandhi ने किया सरकार पर हमला, 10 साल में 152 पेपर लीक, एक को भी सजा नहीं

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है।  उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों मंक 152 बार परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हुए हैं, यानी औसतन हर महीने एक पेपर लीक का मामला सामने आया। राहुल गांधी ने कहा कि हर बार लाखों छात्रों को दोबारा उसी तनाव और मेहनत से गुजरना पड़ता है, लेकिन उनकी परेशानियों की कोई परवाह नहीं की जाती।

Defence Minister Rajnath Singh का विपक्ष पर हमला, कहा-स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा पॉलिटिकल टूल

दिल्ली में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर चल रहे हंगामे के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया आई है. राजनाथ सिंह के बुधवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा है कि देश के युवाओं को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. अपने फायदे के लिए जानबूझकर गुस्सा भड़काने का आरोप राजनाथ सिंह ने लगाया है.

दिल्ली में आज दिखा विपक्ष का दम, राहुल गांधी और प्रियंका के प्रदर्शन से मचा हड़कंप, सरकार के माथे पर भी पड़ा बल

मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में जो कुछ भी हुआ, उससे साफ जाहिर है कि विपक्ष विशेषकर कांग्रेस ने अपना जोर दिखा दिया। पीएम आवास के पास न केवल राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ही पहुंचे बल्कि अखिलेश यादव ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। जमकर नारेबाज हुई, इस प्रदर्शन से सहमी सरकार ने आखिरकार राहुल और प्रियंका को डिटेन कर लिया। रात में सबको रिहा कर दिया गया।

TMC को कलकत्ता हाई कोर्ट से झटका, फ्रीज तीन बैंक खातों के इस्तेमाल की नहीं मिली अनुमति

कलकत्ता हाई कोर्ट से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को तगड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने ईडी द्वारा फ्रीज किए गए बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल करने की इजाज़त देने से इंकार कर दिया है।

Amit Shah ने बंगाल में किया दुनिया के सबसे बड़े दही प्लांट का शिलान्यास, कहा-सोनार बांग्ला के सपने को साकार करने की मुहिम शुरू

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल में दुनिया के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र की बंगाल में आधारशिला रखी। इस अवसर पर अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के साथ यह बंगलावासियों के लिए पीएम मोदी की भेंट हैं।

TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर

ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी मिल गई है। ये सांसद टीएमसी से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हो गए थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंजूरी देते हुए काकोली घोष दस्तीदार को संसद में NCPI के चीफ व्हिप और सुदीप बंद्योपाध्याय को फ्लोर लीडर के रूप में भी मान्यता दे दी है।

Abhishek Banerjee को हाईकोर्ट से राहत, अमातला में पार्टी ऑफिस गिराने पर रोक, शनिवार को हुई थी कार्रवाई

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला स्थित डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र के कार्यालय को गिराने की कार्रवाई पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। अदालत ने रविवार को मामले की विशेष सुनवाई करते हुए जुलाई महीने के अंत तक भवन को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया।

TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, पार्टी में वापस आ जाएं, एक घंटे में दे दूंगा इस्तीफा

विधानसभा चुनाव के बाद से तार-तार हो रही टीएमसी को बचाने के लिए ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने एक नया दांव खेला है। उन्होंने बागी नेताओं को चुनौती दी है कि अगर वे टीएमसी में वापस आ जाते हैं तो वे एक घंटे के अंदर इस्तीफा दे देंगे।

Abhishek Banerjee : ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका, डायमंड हार्बर में दफ्तर पर चला बुलडोजर

पश्चिम बंगाल में साउथ 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमस सांसद अभिषेक बनर्जी के अमतला स्थित पार्टी ऑफिस का अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की है।  प्रशासन के मुताबिक, यह बहुमंजिला दफ्तर बिना किसी स्वीकृत बिल्डिंग प्लान के और नियमों की धज्जियां उड़ाकर बनाया गया था।

Sonam Wangchuk के जंतर-मंतर से हटाने पर भड़का विपक्ष, केजरीवाल, पवन खेड़ा, प्रियंका चतुर्वेदी, अखिलेश यादव ने किया सरकार पर हमला

जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है। दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों से जंतर मंतर खाली करने की अपील कर रही है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की। इधर, विपक्ष ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Maharashtra Politics: क्या शरद पवार की NCP होगी NDA में शामिल? BJP के ‘प्लान’ की चर्चा से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़े राजनीतिक बदलाव की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। चर्चा है कि शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) आने वाले समय में NDA (National Democratic Alliance) के साथ नजदीकी बढ़ा सकती है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि बीजेपी (BJP) ने इस संभावित राजनीतिक समीकरण को लेकर एक रणनीति तैयार की है।

Priyanka Chaturvedi ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने में हिचकिचाहट क्यों?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जंतर-मंतर पर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई पहल नहीं हुई है।

Sonam Wangchuk ने वीडियो जारी कर कहा-मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा…कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने की मुलाकात

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे 20 जुलाई तक जिंदा रहने की बात कहते नजर आ रहे हैं। इधर, वांगचुक को नेताओं और सेलिब्रेटी का लगातार समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा उनसे मिलने जंतर-मंतर पहुंचे।

West Bengal: कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-जिसे जहां जाना है 21 जुलाई से पहले चला जाए

विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद ममता बनर्जी की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। आज गुरुवार को टीएमसी की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने इस्तीफा दे दिया। इस पर ममता बनर्जी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिसे जहां जाना है, 21 जुलाई से पहले बोरिया बिस्तर लेकर चला जाए।

Mamata Banerjee को एक और झटका, टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

बंगाल में ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। टीएमसी की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने गुरुवार को सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। राज्यसभा से इस्तीफा देने वाली वह चौथी टीएमसी सांसद हैं। तीन सांसद पहले ही इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर चुके हैं, जिन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है।

Parliament Monsoon Session: सरकार को घेरेगी कांग्रेस, बैठक में तैयार हुई रणनीति, सारे विधेयकों पर होगी तकरार

संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक के बाद महासचिव जयराम रमेश और सांसद नासिर हुसैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सरकार जिन प्रमुख विधेयकों को लाने की तैयारी में है, कांग्रेस उनका विरोध करेगी। पार्टी ने परिसीमन, संविधान संशोधन, 'वन नेशन, वन इलेक्शन', एफसीआरए संशोधन और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में प्रस्तावित बदलावों का विरोध करने का ऐलान किया है।

Lok Sabha Delimitation Bill 2026: सुप्रिया सुले का समर्थन, लेकिन रखी बड़ी शर्त! क्या बढ़ेंगी 850 लोकसभा सीटें और बदलेगा भारत का राजनीतिक समीकरण?

संसद के आगामी मानसून सत्र में पेश किए जाने वाले 131वें संविधान संशोधन विधेयक (131st Constitutional Amendment Bill) को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्याध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने इस विधेयक का समर्थन किया है, लेकिन साथ ही साफ कहा है कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन (Delimitation) के दौरान किसी भी राज्य के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

Maharashtra Politics: CM देवेंद्र फडणवीस से जयंत पाटील की सीक्रेट मीटिंग, क्या शरद पवार की NCP में होने वाला है बड़ा राजनीतिक खेल? 

Maharashtra Politics में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बुधवार देर रात शरद पवार गुट (NCP-SP) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटील अचानक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास 'वर्षा' पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में हुई बैठक के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को तोड़ने के आरोपों पर भाजपा भड़क गई है। भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस जारी कर अगले 7 दिनों के भीतर अपना बयान वापस लेने और माफी मांगने को कहा गया है।  नोटिस में कहा गया है कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये के आपराधिक मानहानि के मुकदमे की चेतावनी दी गई है।

Ram Mandir चढ़ावा चोरी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना, कहा-जिम्मेदारी भाजपा, विहिप और संघ की

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर शिवसेना यूबीटी की पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा, विहीप और संघ पर जमकर निशाना साधा है।  उन्होंने कहा है कि चंदा चोरी पर सवाल उठ रहे हैं तो सत्ताधारी पक्ष इसे राजनीति बता रहा है तो फिर सीबीआई से जांच नहीं करवाना क्या है?

Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले पर आप ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, केजरीवाल बोले- दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही सरकार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर आम आदमी पार्टी ने अब मोर्चा संभाल लिया है। आज आप ने दिल्ली के रोहिणी के जापानी पार्क से राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अभियान में शामिल होने और प्रधानमंत्री को पत्र भेजने की अपील की।

चिन्ता न करें भाजपा के 70 पार नेता, आपके स्वागत को आतुर है ‘मार्गदर्शक मंडल’

जब नरेंद्र मोदी और अमित शाह भाजपा में शक्तिशाली हुए तो पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को किनारे कर दिया गया। तब भाजपा का मार्गदर्शक मंडल भी चर्चा में आया था। बाद में मुरली मनोहर जोशी सहित कई नेताओं को इस कथित मार्गदर्शक मंडल में शामिल कर लिया गया।

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img