HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच Gulf of Oman में अमेरिकी सेना ने एक व्यावसायिक जहाज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, पनामा के झंडे वाला यह जहाज अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को तोड़कर ईरान के एक बंदरगाह की ओर बढ़ रहा था।
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को दमिश्क की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। मंगलवार को सुनाए गए इस फैसले में अदालत ने असद को हत्या, यातना, मनमानी हिरासत और मानवता के खिलाफ अपराधों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराया।
दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। भूकंप के कारण अब तक कम से कम 132 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि बड़ी संख्या में लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालात की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि बचाव अभियान आगे बढ़ने के साथ मृतकों और घायलों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।
पश्चिम एशिया में जारी ईरान-अमेरिका संघर्ष अब केवल सैन्य और कूटनीतिक मुद्दा नहीं रह गया है। इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था, तेल आपूर्ति, समुद्री व्यापार और खाद्य कीमतों तक पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में बड़ी संख्या में लोगों को आशंका है कि पश्चिम एशिया की स्थिति आगे और अस्थिर हो सकती है। सर्वेक्षण में केवल 35 प्रतिशत लोगों ने युद्ध के समर्थन में राय व्यक्त की, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने इसके आर्थिक और भू-राजनीतिक प्रभाव को लेकर चिंता जताई।
पश्चिमी कनाडा में जंगल की आग ने एक बार फिर भयावह रूप ले लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के एक दूरदराज इलाके में तेजी से फैल रही बाल्ड रेंज वाइल्डफायर का दायरा कुछ ही समय में दोगुना हो गया है। आग अब 95 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैल चुकी है। आग की तेजी और इसके लगातार बढ़ते दायरे को देखते हुए हजारों लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अपना रुख एक बार फिर बेहद स्पष्ट और सख्त कर दिया है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहम्मद बगर जोलगाद्र ने कहा है कि जब तक अमेरिका ईरान की छह प्रमुख मांगों को पूरा नहीं करता, तब तक होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने का सवाल नहीं है। ईरान के इस बयान ने एक बार फिर दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ा दी है।
अबेलार्डो डे ला एस्प्रियेला ने कोलंबिया के राष्ट्रपति पद की कमान संभाल ली है। 48 वर्षीय दक्षिणपंथी नेता ने पद संभालते ही अपराध, ड्रग तस्करी और सशस्त्र समूहों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाने का ऐलान किया है।
थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार को 9वीं के एक छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, इसमें सात लोगों के मौत की खबरें हैं। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी मारा गया है। फायरिंग की इस घटना में 15 से 20 लोग घायल हुए हैं।
यमन में हूती विद्रोहियों और सरकारी सेना के बीच संघर्ष एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। मध्य यमन में हूती विद्रोहियों की ओर से किए गए बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों में सरकारी सेना के कम से कम 30 जवानों के मारे जाने की खबर है। इसे हाल के वर्षों में दोनों पक्षों के बीच हुए सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है।
यमन के दक्षिणी तट से लगे Gulf of Aden यानी अदन की खाड़ी में एक टैंकर के बेहद करीब जोरदार धमाका सुनाई देने के बाद समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना ऐसे समय हुई है जब लाल सागर और आसपास के समुद्री मार्गों में हूती विद्रोहियों की गतिविधियों के चलते तनाव लगातार बढ़ रहा है
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में बुधवार सुबह एक घर के अंदर हुई गोलीबारी ने इलाके में सनसनी फैला दी। कैसवेल काउंटी के प्रॉस्पेक्ट हिल इलाके में हुई इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में कथित हमलावर भी शामिल है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 6 अगस्त को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 201.43 अंकों की तेजी के साथ 78,782.43 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 16.35 अंकों की बढ़त के साथ 24,641.00 अंकों पर खुला।
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही के लिए ओमान के साथ एक नए समुद्री मार्ग को लेकर सहमति बना ली है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने बताया कि इस संबंध में समझौता अंतिम चरण में है। हालांकि, उन्होंने प्रस्तावित नए रूट को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की।
यमन के समुद्री क्षेत्र के पास भारतीय ध्वज वाले मालवाहक पोत MSV Faize Noore Olya पर हमले के बाद समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हमले के बाद जहाज समुद्र में डूब गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि पोत पर सवार सभी 14 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। इनमें 13 भारतीय नागरिक और एक यमनी नागरिक शामिल था।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत फिलहाल जारी है और यह ईरान के लिए अमेरिका के साथ “एक अच्छे समझौते पर हस्ताक्षर करने का आखिरी मौका” हो सकता है। ट्रंप के इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच संभावित समझौते और आगे की रणनीति को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच कूटनीतिक बातचीत की नई संभावना सामने आई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच नई बातचीत सोमवार, 3 अगस्त से शुरू होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि बातचीत का संबंध जारी युद्ध को समाप्त करने और Strait of Hormuz सहित महत्वपूर्ण मुद्दों से है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला हुआ है। पुलिस को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में 14 लोगों के मौत की खबर आ रही है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास एक फेरी में अचानक आग लग गई। इसमें पांच लोगों के मौत की खबर आ रही है, जबकि 40 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ हमले फिलहाल रोकने का फैसला किया है।
भारत में आर्थिक और सामाजिक प्रगति के बावजूद पोषण से जुड़ी एक बड़ी चुनौती अब भी बनी हुई है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की नई रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2025 तक भारत में करीब 49.5 करोड़ लोग पौष्टिक भोजन खरीदने में सक्षम नहीं थे ।
पेरू में शनिवार को एक दर्दनाक विमान हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना दक्षिणी पेरू के विश्व प्रसिद्ध नाज़्का लाइन्स (Nazca Lines) के ऊपर हुई, जहां पर्यटक आसमान से हजारों साल पुराने रहस्यमयी भू-चित्रों का दीदार करने के लिए छोटे विमानों में उड़ान भरते हैं। हादसे में मारे गए लोगों में 11 पर्यटक और दो पायलट शामिल हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों और पेरू के अधिकारियों ने दुर्घटना की पुष्टि की है।
स्पेन के उत्तर अफ्रीकी क्षेत्र स्यूटा (Ceuta) में प्रवासियों की भारी भीड़ के अचानक सीमा पार करने से बड़ा मानवीय और राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है। पिछले दिनों मोरक्को से स्यूटा में प्रवेश की कोशिश के दौरान भगदड़, डूबने और सीमा अवरोध पार करने की कोशिश में कम से कम 57 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक 50 हजार से ज्यादा लोग स्पेनिश क्षेत्र में पहुंचे, जबकि स्यूटा के स्थानीय प्रशासन ने यह संख्या करीब 60 हजार तक बताई है।
पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान स्थित दुनिया की ऊंची और चुनौतीपूर्ण चोटियों में शामिल ब्रॉड पीक (Broad Peak) पर आए भीषण हिमस्खलन ने पर्वतारोहण की दुनिया को झकझोर दिया है। हादसे में तीन पर्वतारोहियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि प्रसिद्ध नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (Nirmal Purja) समेत अन्य पर्वतारोहियों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका की विकास दर को लेकर नई तस्वीर सामने आई है। अमेरिकी सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से जून की दूसरी तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था 1.5% की सालाना दर से बढ़ी। यह पहली तिमाही में दर्ज 2.1% की वृद्धि दर से कम है और विश्लेषकों की उम्मीदों से भी नीचे रही।
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने बड़ा दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, IRGC ने कहा है कि उसने जॉर्डन के अल-अजराक एयर बेस पर मिसाइल हमला कर तीन अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया, जबकि तीन अन्य F-35 विमानों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा है।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने एक बार फिर खतरनाक मोड़ ले लिया है। ईरान की ओर से जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के बाद अमेरिका ने ईरान से जुड़े ठिकानों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है। ताजा घटनाक्रम ने Iran-US War और पूरे पश्चिम एशिया में संघर्ष के और फैलने की आशंका बढ़ा दी है।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव एक बार फिर बड़े रूसी मिसाइल हमले की चपेट में आ गई। गुरुवार तड़के रूस ने कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिसके बाद राजधानी के कई इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी
जापान में आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। राहत एवं बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में युद्धस्तर पर अभियान चला रहे हैं।
अमेरिका और चीन के बीच तकनीकी प्रतिस्पर्धा अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। ट्रंप प्रशासन ने मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए अमेरिका में ह्यूमनॉइड रोबोट और अन्य उन्नत रोबोटिक उपकरणों के नए आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इस फैसले को अमेरिका-चीन टेक वॉर के बीच एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि ईरान ने क्षेत्र में मौजूद उसके सैन्य ठिकानों पर अचानक बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, सभी मिसाइलों को समय रहते सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया गया और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच "काफी दोस्ताना बातचीत" चल रही है।
फ्रांस इन दिनों भीषण जंगल की आग (Wildfire) की चपेट में है। देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में फैली आग अब प्रमुख शहर बोर्दो (Bordeaux) से महज 15 किलोमीटर दूर पहुंच गई है, जिससे प्रशासन और स्थानीय नागरिकों की चिंता लगातार बढ़ रही है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना-प्रदर्शन को लेकर विदेशी फंडिंग के आरोप लग रहे थे। इससे जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रहे थे। इस कथित विदेशी फंडिंग से जुड़े दावे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के बयानों से जोड़े गए थे। अब इस पर मंत्रालय की तरफ से बयान जारी किया गया है। उन्होंने इस तरह के पोस्ट को गुमराह करने वाला बताया।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष जारी है । अब इस युद्ध का असर खाड़ी क्षेत्र के साथ-साथ इराक और लाल सागर तक भी फैलता नजर आ रहा है। ईरान ने इराक के इरबिल में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाया, जबकि अमेरिका की ओर से भी ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रहे।
अमेरिका ने अपने करीब 60 प्रमुख ट्रेड पार्टनर देशों से आने वाले सामान पर नया टैरिफ लगाने का फैसला किया है। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि इन देशों की ओर से जबरन मजदूरी (Forced Labour) को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर अब भारत समेत दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ने की आशंका बढ़ा रहा है। 24 जुलाई की प्रमुख समाचार सुर्खियों में कच्चे तेल की कीमतों का 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाना और इसके संभावित आर्थिक प्रभाव चर्चा में हैं।
दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में अन्ना हजारे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने करीब दो घंटे तक मौन आंदोलन किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर चिंता जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पूरे मामले में हस्तक्षेप की अपील की।
अमेरिका और सऊदी अरब ने एक ऐतिहासिक परमाणु सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के बाद सऊदी अरब अपने नागरिक परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ सकेगा। अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने इसे "शांतिपूर्ण परमाणु सहयोग समझौता" बताया है।
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की ओर से अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी गई है। ईरानी सरकारी टीवी पर प्रसारित एक कार्यक्रम में होस्ट ने मोजतबा खामेनेई से जुड़ा एक नया लिखित संदेश पढ़ा, जिसमें अमेरिका को ‘भूल न सकने वाला सबक’ सिखाने की चेतावनी दी गई है।
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच हालात एक बार फिर बेहद गंभीर हो गए हैं। ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले में जॉर्डन में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई, जबकि एक अमेरिकी सैनिक अब भी लापता बताया जा रहा है
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच स्थिति एक बार फिर गंभीर होती दिखाई दे रही है। ईरानी सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने बहरीन और कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए शनिवार का दिन बेहद खास माना जा रहा है। देश के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल (Orbital Launch Vehicle) विक्रम-1 (Vikram-1) की पहली कक्षीय उड़ान को लेकर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मिशन को भारत की अंतरिक्ष यात्रा का एक ऐतिहासिक नया अध्याय बताया है और स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि चीन ने अमेरिकी चुनावी डेटा (US Election Data) में सेंध लगाई और चुनावी प्रणाली की सुरक्षा को गंभीर चुनौती दी। ट्रंप का कहना है कि वर्षों तक अमेरिकी जनता से चुनावी इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा को लेकर सच्चाई छिपाई गई।
मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने लगातार छठी रात ईरान पर सैन्य हमले किए हैं। इन हमलों का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना बताया गया है। वहीं, होर्मुज़ स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पर नियंत्रण को लेकर दोनों देशों के बीच टकराव और तेज हो गया है।
बांकीपुर उपचुनाव के बीच राजद को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक व्यापार मोर्चे पर भी बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील से आयात होने वाले अधिकांश सामानों पर 25% टैरिफ लगाने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद अमेरिका-ब्राजील व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ गया है और इसे Global Trade War की नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
पाकिस्तान में कथित रहस्यमयी अंडरकवर ऑपरेशनों के बाद आतंकी संगठनों में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों और सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में पाकिस्तान के भीतर दो दर्जन से अधिक आतंकियों की हत्या के बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने कई हाई-प्रोफाइल आतंकियों की सुरक्षा बढ़ा दी है।
मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका ने बुधवार शाम ईरान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को सख्त संदेश देते हुए कहा कि "ईरान को बेहतर व्यवहार करना चाहिए।"
टीएमसी में फूट से नाराज ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आए, लेकिन मैं उन्हें बता देना चाहती हूं कि मैं तब तक जीवित रहूंगी जब तक उनका अंत न हो जाए। उन्होंने टीएमसी में फूट के बाद भतीजे अभिषेक बनर्जी का जोरदार तरीके से बचाव भी किया
US Sanctions on Russia को लेकर अमेरिका में बड़ा कदम उठाया गया है। अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट—दोनों दलों के सांसदों ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाला नया विधेयक पेश किया है। इस प्रस्ताव में भारत, चीन समेत पांच देशों का नाम शामिल है, जो रूस से तेल खरीद जारी रखते हैं। यदि यह बिल कानून बनता है, तो इन देशों से अमेरिका आने वाले कुछ आयातों पर अतिरिक्त शुल्क (टैरिफ) लगाया जा सकता है।
US-Iran Conflict एक बार फिर दुनिया की सबसे बड़ी चिंताओं में शामिल हो गया है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए आर्थिक प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि ईरान बातचीत की मेज पर नहीं आता और समझौता नहीं करता, तो अमेरिका अपने सैन्य हमले और तेज करेगा।
दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्ग हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हॉर्मुज से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों पर 20% शुल्क (Tariff) लगाने के प्रस्ताव के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव अब और गंभीर होता जा रहा है। दोनों देशों के बीच हुए ताजा हमलों के बाद Middle East Crisis गहरा गया है, जबकि वैश्विक बाजार में Crude Oil Price में करीब 2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बढ़ते तनाव ने दुनिया भर में ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री व्यापार और महंगाई को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं।
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सोमवार को सऊदी अरब के अबहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Abha International Airport) को बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया। इस हमले के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने होर्मुज स्ट्रेट में उसके दो तेल टैंकरों पर हुए मिसाइल हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। इस घटना के बाद Middle East Crisis, Iran-UAE Tension और वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं एक बार फिर बढ़ गई हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हालात और गंभीर होते दिखाई दे रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट और संबंधित पक्षों के दावों के अनुसार, अमेरिका द्वारा ईरान के कई ठिकानों पर हमलों के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई का दावा किया है। हालांकि, दोनों पक्षों के सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
थाईलैंड की राजधानी Bangkok के Chatuchak इलाके में स्थित एक बार (नाइट क्लब) में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हो गए।
अमेरिका में H-1B Visa को लेकर एक बार फिर सख्त संदेश सामने आया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) ने स्पष्ट कहा है कि H-1B वीजा केवल असाधारण प्रतिभा वाले पेशेवरों के लिए है, न कि सिस्टम का दुरुपयोग करने वाले धोखेबाजों के लिए।
वियतनाम में फू क्वोक द्वीप द्वीप से वापस लौट रही एक नाव समंदर में पलट गई, इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे। मरने वालों में से अधिकांश लोग तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के है।
आसमान में हजारों फीट की ऊंचाई पर एक फ्लाइट में ऐसा हादसा हुआ जिसने यात्रियों की सांसें रोक दीं। रायनएयर (Ryanair) की सहयोगी एयरलाइन माल्टा एयर की ग्रीस से जर्मनी जा रही फ्लाइट में उड़ान के दौरान अचानक एक खिड़की अपनी जगह से उखड़ गई, जिससे 61 वर्षीय एक यात्री का सिर, गर्दन और कंधे विमान के बाहर की ओर खिंच गए। गनीमत रही कि पास बैठे यात्रियों ने तुरंत उसे पकड़कर अंदर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई।
FIFA World Cup 2026 के क्वार्टरफाइनल में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। फैबियन रूइज और सुपर सब मिकेल मेरिनो के गोलों ने ला रोजा को जीत दिलाई। बेल्जियम ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंतिम मिनटों में मिली हार के साथ उसका विश्व कप जीतने का सपना टूट गया।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को लेकर बेहद कड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि यदि ईरानी सरकार उनकी हत्या या हत्या की किसी भी साजिश में शामिल पाई गई, तो अमेरिका तत्काल और निर्णायक सैन्य कार्रवाई करेगा।
भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों में एक नया ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की आधिकारिक न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को 'Strategic Partnership' का दर्जा देते हुए 'India–New Zealand Strategic Partnership: Roadmap 2030' को मंजूरी दे दी।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर गहराता नजर आ रहा है। हाल ही में हुए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) के बावजूद ईरान ने साफ कर दिया है कि उसे अमेरिका पर कोई भरोसा नहीं है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सीजफायर को समाप्त बताते हुए बड़ा बयान दिया है, जिससे पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ने की आशंका तेज हो गई है।
एशिया में एक बार फिर प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। दक्षिणी फिलीपींस में दशकों के सबसे शक्तिशाली सुपर टाइफून 'बावी' (Super Typhoon Bavi) के प्रभाव से हुई भारी बारिश और भूस्खलन में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है,
US-Iran Tensions और Middle East Crisis के बीच एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल ने अमेरिका के साथ साझा की गई एक खुफिया सूचना में आरोप लगाया है कि ईरान कथित तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है। यदि इस दावे की पुष्टि होती है, तो इससे पहले से तनावपूर्ण अमेरिका-ईरान संबंध और अधिक गंभीर हो सकते हैं।
US-Iran Conflict के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका की हालिया कार्रवाई पर कुछ यूरोपीय देशों की चुप्पी के बीच जर्मनी में ईरान के वरिष्ठ राजनयिक ने व्हाइट हाउस पर गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि आज जवाबदेही तय नहीं हुई, तो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक गलियारे भी सुरक्षित नहीं रहेंगे।