पं. धीरेंद्र शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, एक किसान ने लगाया था गोली चलाने का आरोप

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

छतरपुर। बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर मंगलवार को एक किसान ने गोली चलाने का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार,इस मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर कार्रवाई करते हुए शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।

एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने बताया कि घटना में कुल चार आरोपी शामिल थे, जिनमें तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

जमीन को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जमीन को लेकर हुए विवाद में गोली चलाने की घटना हुई है। इसें एक किसान घायल हो गया था। पहले जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर किया गया।

पुलिस ने किया हथियार बरमाद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सभी आरोप न्यायिक हिरासत में

गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को राजनगर न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।

पहले भी विवादों में रहा है शालिग्राम

शालिग्राम गर्ग का नाम पहले भी विवादों में रहा है।। इससे पहले भी उन पर कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। टोल प्लाजा पर मारपीट, एक दलित युवती की शादी में हंगामा, गांव के अन्य परिवारों के साथ मारपीट और गाली-गलौज जैसे मामलों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने और कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आ चुकी है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोदी सरकार को परिसीमन बिल पर 3 दिन में 6 दलों का समर्थन, 38 सांसद जुड़े

परिसीमन बिल पर 6 दलों का समर्थन मिलने से सरकार के पक्ष में 38 सांसद जुड़े। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर 2026 से शुरू होगा।

कांग्रेस को झटका: स्टालिन ने डिलिमिटेशन बिल के विरोध से किया इनकार

परिसीमन बिल पर स्टालिन के समर्थन से कांग्रेस को बड़ा झटका, चेन्नई में 'INDIA' नेताओं की अपील भी बेअसर रही।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

मोहम्मद शमी की भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद राजनीति में उनकी एंट्री और अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

उद्धव ठाकरे ने परिसीमन बिल पर कहा-यह भाजपा की तैयार की गई स्क्रिप्ट है

परिसीमन विधेयक पर विरोध में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर तंज कसा। शिवसेना (यूबीटी) ने सांसदों को व्हिप जारी किया और सहयोगी दलों से पुनर्विचार की अपील की।

अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, TMC की 20 बागी सांसदों को वोटिंग से रोका जाए

हिंदी फोकस की मांग के तहत तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजकर 20 बागी सांसदों को मतदान से रोकने की मांग की है।

पवन सिंह ने परिवार और खानदान से तोड़ा रिश्ता, पत्नी ज्योति से तलाक की लड़ाई जारी

पवन सिंह और पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक विवाद के बीच अभिनेता ने अपने परिवार और खानदान से सभी संबंध तोड़ने की घोषणा की।

जय राम रमेश का ट्वीट: ‘पिक्चर अभी बाकी है’, परिसीमन बिल 2.0 से पहले कांग्रेस की रणनीति

परिसीमन विधेयक 2.0 पर कांग्रेस ने DMK और NCP (SP) से समर्थन जुटाने की रणनीति बनाई है। जयराम रमेश का ट्वीट चर्चा में।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लॉस एंजिल्स में महसूस

कैलिफोर्निया में भूकंप के 5.0 तीव्रता के झटके, लॉस एंजिल्स समेत कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं।

Asian Champions Trophy 2026: भोपाल में भारत ने महिला हॉकी में दर्ज की ऐतिहासिक हैट्रिक

मध्य प्रदेश महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय महिला टीम ने चीन को 3-1 से हराकर ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी की। यह टीम का चौथा खिताब है।

नर्मदा का पानी झाबुआ में सापन नदी तक पहुंचा, 194 गांवों को सिंचाई का लाभ

नर्मदा-झाबुआ परियोजना के तहत झाबुआ के 194 गांवों को सिंचाई का लाभ मिला है। इससे 32,000 हेक्टेयर भूमि को पानी मिलेगा।