👉 यह भी पढ़ें:
- पं. धीरेंद्र शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, एक किसान ने लगाया था गोली चलाने का आरोप
- पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली चलाने का आरोप, अस्पताल में भर्ती है घायल किसान
- भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर बोले पं.धीरेंद्र शास्त्री- जिससे मेल नहीं उससे खेल नहीं, भगवान का फोटो लगाने वाली कंपनियों पर दायर करेंगे याचिका
- बागेश्वर धाम में हुए हादसे पर बोले पं.धीरेंद्र शास्त्री-छोटी सी घटना थी, न्यूज में बड़ा बता दिया, दो दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए स्थगित
- बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू ग्राम बसाने पर बवाल, कांग्रेस ने मांगी मुस्लिम, ईसाई, सिख गांव की अनुमति
- बिहार के गोपालगंज में बोले पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री-भारत को हिंदू राष्ट्र क्यों न घोषित किया जाए?
0:00 left
गोपालगंज। मध्यप्रदेश के बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों बिहार के गोपालगंज में कथा कह रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की सरकार अगर साथ दे और पाकिस्तान से परमिशन मिले तो मैं वहां भी जाकर राम कथा सुनाना चाहता हूं।
वैशाली जिले में प्रशासन से कथा की परमिशन नहीं मिलने पर बाबा ने कहा कि बिहार में इसके पहले भी कथा सुनाने आये थे। आज गोपालगंज में कथा कर रहे हैं। मुझे राजनीति से कोई लेना– देना नहीं है। अगर कोई कहता है कि बिहार में चुनाव के पूर्व माहौल बिगाड़ रहे हैं, तो बंगाल को लुटते हुए, मणिपुर को जलते हुए मैं नहीं देख सकता हूं। हम देश में शांति, अमन कायम रहे व भारत विश्व गुरु बने ये चाहते हैं।
जरूरत पड़ी तो बिहार में मठ बना लेंगे
पं.शास्त्री ने कहा कि हम देश को बचाने के लिए जी रहे हैं। हम चुनाव लड़ने थोड़े ही आये हैं। मैंने अभी बागेश्वर में कार्यक्रम किया। अभी यूपी के मेरठ में चुनाव तो नहीं है। कुछ लोग बोल रहे तो उनको छोड़ेंगे भी नहीं। हिंदुत्व को जगाने के लिए जरूरत पड़ी, तो बिहार में ही मठ बना लेंगे। वे विरोध करते रहें, यह देश बाबर व औरंगजेब का नहीं है। यह देश राम–कृष्ण, सुभाष चंद्र बोस, चद्रशेखर आजाद, भगत सिंह का है।



