बिहार के गोपालगंज में बोले पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री-भारत को हिंदू राष्ट्र क्यों न घोषित किया जाए?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। मध्यप्रदेश के बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों बिहार के गोपालगंज में हैं। उन्होंने हिन्दू राष्ट्र पर एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि जब 1947 में मजहब के नाम पर भारत के टुकड़े कर दिए गए, पाकिस्तान बना दिया गया, तो अब इस देश को हिंदू राष्ट्र क्यों न घोषित किया जाए?

गोपालगंज में हनुमंत कथा के लिए पहुंचे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हिंदू राष्ट्र के लिए पदयात्रा कर हिंदुओं को एकजुट करेंगे। उन्होंने सवाल किया कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने में क्या हर्ज है? शास्त्री ने कहा कि देश में लाखों–करोड़ों हिंदू रहते हैं, ये उनकी बात है। जब 1947 में मजहब के नाम पर भारत के टुकड़े कर दिए गए, पाकिस्तान बना दिया गया। अब इस देश को हिंदू राष्ट्र क्यों न घोषित किया जाए? उन्होंने कहा कि हमने अपनी बात रखी है जो पूरी तरह से तथ्यात्मक है। हम हिंदू राष्ट्र के लिए पदयात्रा फिर से करने वाले हैं। एक पदयात्रा यूपी में करेंगे और फिर बिहार में करेंगे। इस यात्रा की शुरूआत मध्य प्रदेश से हो चुकी है, दूसरी यात्रा यूपी में होगी। धीरेंद्र शास्त्री बांका के धोरैया प्रखंड के गौरा गांव में श्री श्री 1008 सहस्त्र चंडी महायज्ञ सह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने भक्तों से कहा था कि हमें बताओ जो सनातन का विरोध करेगा, हिंदुओं का विरोध करेगा। हमारे मंदिरों का विरोध करेगा तो जवाब कौन–कौन देगा? शास्त्री ने लोगों से ये भी पूछा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रण कौन–कौन लेगा? उन्होंने जात–पात और भेद भाव की दीवार को मिटाने की भी अपील लोगों से की।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।