बागेश्वर धाम में हुए हादसे पर बोले पं.धीरेंद्र शास्त्री-छोटी सी घटना थी, न्यूज में बड़ा बता दिया, दो दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए स्थगित

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

छतरपुर। मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम में भारी बारिश के बीच एक टेंट गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, वहीं कई लोग घायल है। ये सभी लोग 4 जुलाई को बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। इस घटना पर पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह हादसा इतना बड़ा नहीं है, जितना न्यूज में दिखाया जा रहा है। यह एक छोटी सी घटना है।

पं.शास्त्री ने कहा कि अत्यधिक बारिश के कारण यहां छोटी सी घटना हुई, लेकिन किसी ने गलत न्यूज चला दी कि टीन शेड गिर गया है। हमने सोचा इतना मजबूत शेड एक दिन में कैसे गिर गया? फिर उन्होंने बताया कि एक पुराने ग्राउंड में टेंट पर लगी पॉलीथीन में अत्यधिक पानी भर गया था। वहां, पाइप वाला छोटा टेंट लगा था, जिसका छोटा सा पाइप गिर गया था। न्यूज में बढ़ा चढ़ाकर कह दिया गया कि टीन शेड गिर गया और बड़ा हादसा हो गया। हमें आश्चर्य हुआ, वहां अब दरबार भी नहीं लगता, पहले लगता था। 4-5 लोग बारिश से बचने के लिए वहां बैठे हुए थे, उनको चोटें आईं। एक अयोध्या के व्यक्ति वहां लेटे हुए थे, बारिश से बचने के लिए अंदर सो रहे थे। उन्हें थोड़ी ज्यादा चोट लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। बाद में पता लगा कि उनको बहुत ज्यादा चोट लगी और वे नहीं रहे।

👉 यह भी पढ़ें:

Bageshwar Dham Tent Collapse Tragedy; Ayodhya Devotee | Dhirendra Shastri | बागेश्वर  धाम में टेंट गिरा, श्रद्धालु की मौत: भगदड़ में 8 घायल; अयोध्या से धीरेंद्र  शास्त्री का ...

दो दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित

पं. शास्त्री ने कहा कि हमको मन में बहुत दुख लगा, इसलिए आज और कल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर रहे हैं। टीन शेड की कोई घटना नहीं है, फिर भी धाम क्षेत्र अपना है. सब अपने हैं, वह परिवार भी अपना ही है। किसी पर भी दुख आए, वह दुख तो अपना ही है। पंडित जी ने भगवान की प्राकृतिक वर्षा में कहीं बिजली गिर जाती है, कहीं बादल फट जाते हैं। जेहि विधि लिखा सो तेहि विधि होई। इसपर किसी का बस नहीं है। सब कह रहे थे कि कार्यक्रम पर विराम नहीं लगाया जाए, लेकिन हमारा मन नहीं माना। अनुष्ठान कथा पर विराम नहीं लगा सकते, इसलिए क्रम पूरा किया जाएगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत, खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया है। इससे खाद वितरण और ई-टोकन प्रणाली में किसानों को राहत मिलेगी।

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।