बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू ग्राम बसाने पर बवाल, कांग्रेस ने मांगी मुस्लिम, ईसाई, सिख गांव की अनुमति

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वरधाम में देश का पहला हिंदू गांव बनाने के लिए आधारशिला रखी है। इसके बाद से मध्यप्रदेश की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा है कि अगर देश का संविधान धर्म के आधार पर गांव बसाने की अनुमति देता है, तो मुझे भी मुस्लिम, ईसाई और सिख ग्राम बसाने की अनुमति दी जाए।
कांग्रेस प्रवक्ता हफीज ने पं. शास्त्री के ट्वीट को टैग करते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से यह मांग की है। पं. शास्त्री ने इस ट्वीट में कहा था कि बागेश्वर धाम में देश का पहला हिंदू गांव बनेगा, जिसकी आधारशिला रखी जा चुकी है। बागेश्वर धाम गढ़ा में बनने वाले इस हिंदू ग्राम में करीब एक हजार परिवारों को बसाया जाएगा।
भाजपा विधायक ने दिया जवाब
कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास की मांग पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि देश का विभाजन पहले भी स्वीकार नहीं था, न अब है। अब पाकिस्तान की बात करने वालों को कुचल दिया जाएगा। जमीन के दस फीट नीचे दफना दिया जाएगा। विधायक शर्मा ने कहा कि कांग्रेसियों के पाक इरादों ने ही पाकिस्तान बना दिया था। अब जिन्ना की औलादें पाकिस्तान की बात करेंगी तो वे हिन्दुस्तान ही नहीं, दुनिया के किसी देश में पैदा नहीं होंगी।
छतरपुर के गढ़ा में बसा रहे हैं हिंदू ग्राम

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को हिंदू गांव का भूमिपूजन किया था। यह गांव छतरपुर के गढ़ा में ही बसाया जाएगा। पं. शास्त्री ने बताया था कि हिंदू ग्राम में 1000 परिवार रहेंगे। जिस भूमि पर हम बैठे हैं, इसके आसपास 1000 मकानों का निर्माण होगा। जमीन बागेश्वर धाम जन सेवा समिति से दी जाएगी। निर्माण की जिम्मेदारी बागेश्वर धाम के सभी सेवादारों की रहेगी। पं. शास्त्री ने कहा था- हिंदू राष्ट्र का सपना हिंदू घर से शुरू होता है। पहले परिवार, समाज और ग्राम हिंदू बनेंगे। फिर हिंदू तहसील, जिला और राज्य की स्थापना होगी। इसके बाद हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना पूरी होगी।

👉 यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।